scriptTake care of your sleep too... Why? | नींद भी संभल कर लेना...क्यों? यह खबर पढ़े | Patrika News

नींद भी संभल कर लेना...क्यों? यह खबर पढ़े

locationबाड़मेरPublished: Nov 12, 2022 07:40:36 pm

नींद भी संभल कर लेना...क्यों? यह खबर पढ़े
घर में सो रही बुजुर्ग महिला की कंठी लूटी
आप नींद ले रहे है तो भी संभल कर लेना। क्यों कि समदड़ी क्षेत्र के मोतीसरा की घटना झकझोर देने वाली है। मोतीसरा में अपने घर पर सो रही बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना का मामला सामने आया है।

 समदड़ी क्षेत्र के मोतीसरा में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की कंठी लूटी।
समदड़ी क्षेत्र के मोतीसरा में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की कंठी लूटी।
नींद भी संभल कर लेना...क्यों? यह खबर पढ़े
घर में सो रही बुजुर्ग महिला की कंठी लूटी
आप नींद ले रहे है तो भी संभल कर लेना। क्यों कि समदड़ी क्षेत्र के मोतीसरा की घटना झकझोर देने वाली है। मोतीसरा में अपने घर पर सो रही बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना का मामला सामने आया है। अज्ञान बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की कंठी लूट कर घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया की मोतीसरा निवासी पुरखाराम चौधरी रात्रि को अपने घर में पत्नी सहित सो रहे थे। रात्रि करीब दस बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुसे । इस समय महिला के जागने व चिल्लाने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबाने व बन्द करने की कोशिश की । महिला के गले में पहनी सोने की कंठी झड़प ली। गले से कंठी झड़पने के दौरान महिला की गर्दन के पीछे व कान के पास घाव बन गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस पास के लोग पहुंचे तो बदमाश अपने छप्पल मौके पर ही छोड़ बाइक पर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला का पति बीमार होने से लुटेरों का विरोध नहीं कर पाया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी दाऊद खान मौके पर पहुंचे। महिला के बताए हुलिए के आधार पर छानबीन व पूछताछ की चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस जांच में जुटी है। इधर इस घटना को लेकर पीडि़त बुजुर्ग महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला घटित वारदात की जानकारी देती व गर्दन पर लगे घाव दिखाए।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.