scriptतुष्टीकरण की राजनीति देशहित में ठीक नहीं | The politics of appeasement is not good in the national interest | Patrika News

तुष्टीकरण की राजनीति देशहित में ठीक नहीं

locationबाड़मेरPublished: Aug 12, 2019 07:34:37 pm

चौहटन CHOHATAN.केंद्रीय राज्यमंत्री Central Minister of State कैलाश चौधरी ने रविवार को चौहटन के विभिन्न मठ-मंदिरों में पहुंच पूजा-अर्चना की। उन्होंने विरात्रा माता मंदिर, डूंगरपुरी मठ, खेमाबाबा मंदिर सहित धर्म स्थलों पर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुखातिब होकर उनके मुददों को सुना।

The politics of appeasement is not good in the national interest

The politics of appeasement is not good in the national interest

तुष्टीकरण की राजनीति देशहित में ठीक नहीं

 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने मठ-मंदिरों में की पूजा
 कार्यकताओं व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

चौहटन .केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को चौहटन के विभिन्न मठ-मंदिरों में पहुंच पूजा-अर्चना की। उन्होंने विरात्रा माता मंदिर, डूंगरपुरी मठ, खेमाबाबा मंदिर सहित धर्म स्थलों पर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुखातिब होकर उनके मुददों को सुना। यहां सुबह आरएसएस की शाखा में पहुंच प्रार्थना कार्यक्रम में शिरकत की तथा स्वयंसेवकों से रूबरू हुए। इसके बाद खेमाबाबा मन्दिर, लब्धिनिथान पाश्र्वनाथ मणिधारी मन्दिर, विरात्रा माता मंदिर व डूंगरपुरी मठ में दर्शन कर खुशहाली की कामना की। वहीं चौहटन मठ महंत जगदीशपुरी से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के हर मायने पूरे करने लगा है। धारा 370 को हटाने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे भारतीय सम्प्रभुता मजबूत होगी। तुष्टीकरण की राजनीति देशहित में ठीक नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, रिखबदास बोथरा, देवीलाल खांगट, मांगीलाल बोथरा, बंशीधर बोहरा, पारसमल सेठिया, देदाराम खोथ, पदमाराम गोदारा, नरेश विरट सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री के विरात्रा पहुंचने पर ट्रस्ट अध्यक्ष कैप्टन सगतसिंह परो, कोषाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़, सचिव भैरसिंह सोढा ने बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया। आचार्य अमित जोशी ने पूजा अर्चना करवाई। ट्रस्ट उपाध्यक्ष तनसिंह सनाऊ, ट्रस्टी छतरसिंह राठौड़, उदयभानुसिंह राठौड़, स्वरूपसिंह राठौड़, नरपतसिंह दूधवा, चेनसिंह ढोक, कुंपसिंह ढोक, बाबूसिंह ढोक, रूपसिंह घोनिया, लखसिंह घोनिया, वैरीसालसिंह सनाऊ, भीमसिंह भाटी, पुखराजसिंह चौहान उपस्थित रहे। संचालन खेताराम सोनी ने किया। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 11 किलो माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रतापसिंह राठौड़, महामंत्री ललित सेठिया, नवल माकड़, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवलसिंह परमार उपस्थित रहे। धनाऊ मंडल कार्यकर्ता ने डीजे के साथ स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज तंवर, फगलूराम पावड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष मगनाराम पावड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पुरखाराम गोरा, पूर्व सरपंच मगाराम गोरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो