scriptसमाज को एकता के सूत्र में बांधना यात्रा का उद्देश्य,किस यात्रा के बारे में कही यह बात, पढि़ए पूरा समाचार | The purpose of the journey to build society in the form of unity, read | Patrika News

समाज को एकता के सूत्र में बांधना यात्रा का उद्देश्य,किस यात्रा के बारे में कही यह बात, पढि़ए पूरा समाचार

locationबाड़मेरPublished: Mar 10, 2018 11:17:19 pm

Submitted by:

Dilip dave

भगवान परशुराम रथ यात्रा पहुंची बालोतरा, हुआ स्वागत

समदड़ी में परशुराम यात्रा का स्वागत करते हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी

समदड़ी में परशुराम यात्रा का स्वागत करते हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी

बालोतरा.
नगर में शनिवार को भगवान परशुराम रथ यात्रा के पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया। आयोजित प्रवचन सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

भगवान परशुराम रथ यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे क्षत्रियों का मोर्चा पहुंची। उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने गाजे-बाजे से यात्रा की अगुवानी की। जुलूस के रूप में जयकारे लगाते हुए वनखंडी महादेव बगेची पहुंचे। युगल पीठ के आचार्य राजेश्वर ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी का राज ब्राह्मणों को सौंपा। पृथ्वी को पाप व भय से मुक्त किया। भगवान परशुराम क्रोधी नहीं न्यायप्रिय थे। न्याय पर चलने वाले क्षत्रियों का हमेशा संरक्षण किया। भगवान श्रीराम को स्वयं का धनुष सौंपा। इससे उन्होंने रावण का संहार किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भगवान परशुराम के गौरव का प्रचार करना व ब्राह्मण समाज को एकत्रित करना यात्रा का उद्देश्य है। इसे लेकर हेल्पलाइन का निर्माण किया जा रहा है। ब्राह्मण महासभा बालोतरा अध्यक्ष भवानीशंकर गौड़ ने स्वागत भाषण दिया। आगुंतक मेहमानों का माला पहना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष रमेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा, जिला महामंत्री बजरंग पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान पालीवाल, उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी, संगठन मंत्री जगदीशसिंह राजपुरोहित, पार्षद पुखराजसिंह राजपुरोहित, हरीप्रसाद गोटवालिया, गणपत शर्मा, नंदकिशोर पारीक, नरेश शर्मा, कांतिलाल, भूराराम शर्मा, बसंत शर्मा, राजेन्द्र सारस्वत, भंवर पालीवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।
समदड़ी पत्रिका.
विश्व ब्राह्मण महापरिषद की ओर से आयोजित अखण्ड भारत परशुराम यात्रा शनिवार दोपहर को समदड़ी पहुंची । ब्राह्मण महासभा ने यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर विश्व ब्राह्ममण महापरिषद् के आचार्य राजेश्वर ने कहा कि परशुराम यात्रा का उद्देश्य देश के सभी ब्राह्मण बन्धुओं को एकसूत्र में पिरो कर एक हेल्प लाइन से जोडऩा है। इससे कि आपसी प्रेम व सांमजस्य बढ़े। कार्यक्रम मुख्य अतिथि महात्मा गांधी हॉस्पिटल जोधपुर अधीक्षक डॉ.पी सी व्यास ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से संस्कृति का आधार स्तम्भ रहा है। यदि ब्राह्मण को भूमि का देव कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद अवस्थी, देवीप्रसाद व्यास, जगदीश प्रसाद व्यास, सरस्वती व्यास, ,श्यामसुन्दर दवे, शिवनारायण व्यास, जगदीश प्रसाद दवे, पण्डित लक्ष्मणदत्त द्विवेदी, नटवरलाल व्यास, पंचायत प्रसार अधिकारी सुरेश व्यास, प्रशांत दवे, रामस्वरूप सारस्वत, रमेश दवे पातनवाड़ा, सत्यनारायण राजपुरोहित, एडवोकेट अशोक राजपुरोहित मौजूद थे। जितेन्द्र दवे ने आभार ज्ञापित व संचालन अरुण व्यास ने किया । निसं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो