शिव थानाप्रभारी विक्रमसिंह सांदु ने बताया कि उण्डू प्रहलादपुरा स्थित काश्तकार गिरधारीराम के पुत्र राणाराम (15) व जस्साराम (13) स्नान करने के लिए नलकूप के पास बनी डिग्गी में उतर गए। डिग्गी में पानी का भराव ज्यादा होने पर दोनों डूब गए। घर पर इंतजार कर रही बहन गुड्डी (18) डिग्गी पर पहुंची तो दोनों भाई डूब गए थे। बहन दोनों भाईयों को ेबचाने के लिए डिग्गी में कूद गई। पानी का अत्यधिक होने पर तीनों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिव थाना पुलिस व ग्रामीण एकत्रित हुए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शव बाहर निकालकर भियाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द करेंगे। पुलिस ने बताया कि डिग्गी 130 फीट चौड़ी व 15 फीट गहराई होने पर हादसा हो गया।