scriptसिवाना में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, लोग परेशान | Traffic in Siwana deteriorates, people upset | Patrika News

सिवाना में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, लोग परेशान

locationबाड़मेरPublished: Feb 14, 2020 05:12:02 pm

Submitted by:

Moola Ram

– पुलिस व ग्राम पंचायत व्यवस्था सुधार में नहीं ले रहे रुचि

Traffic in Siwana deteriorates, people upset

Traffic in Siwana deteriorates, people upset

सिवाना. यहां आए दिन लगने वाले जाम से आमजन को बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ता है। जाम के दौरान बजने वाले हॉर्न से कानों के पर्दे फटने जैसे होते जा रहे हैं।

लंबे समय तक जाम लगने से आवागमन भी बाधित होता जा रहा है। जाम से निजात पाने के लिए लंबे समय से टै्रफिककर्मी की नियुक्ति की मांग हो रही है।
व्यापार संघ अध्यक्ष महेश कुमार नाहटा ने बताया कि करीबन दो वर्ष पहले गांधी चौक पर जाम से निजात पाने के लिए पुलिसकर्मी नियुक्त था। जिससे काफी दिन तक व्यवस्था ठीक रही थी।

ग्रामीणों को फायदा भी मिल रहा था। ज्यादा मांग होने पर दिखावे के तौर पर एक दिन नियुक्ति की जाती रही है। सीएलजी बैठक में हर बार ट्रैफिक का मुद्दा हावी रहता है।
कस्बे सहित बालोतरा शहर से गुजरात राज्य के लिए चलने वाली निजी बसों का आवागमन शाम को सबसे ज्यादा रहता है। विभिन्न कस्बों के लिए चलने वाली सरकारी व निजी बसों का ठहराव स्थल भी गांधी चौक पर होने से भीड़ भाड़ ज्यादा रहता है।
– जयसिंह राजपुरोहित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो