ईश्वरसिंह चौहान ने कहा कि हणुतसिंह भारतीय सेना के बेहतरीन कवच कमांडरों में एक थे। उनके वीर कार्यों पर हमेश याद किया जाएगा। सादगी, विनम्रता उनके गुण थे। कवि अशोक प्रदीप ने गीत की प्रस्तुति दी। माणक गहलोत, केवल सियोटा ,विक्रम सिंह राठौड़ मौजूद थे।
ये भी पढ़े…. सेनेटराईज मशीन का उद्घाटन किया बालोतरा. नगर के राजकीय नाहटा चिकित्सालय में शनिवार को फतेह एन्विरो इंजीनियर्स प्रा. लि. एमडी मोहमद असलम ने सेनेटाइजर मशीन बनाकर भेंट की। विधायक मदन प्रजापत ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि कोरोना यह एक महामारी है।
इसमें सतर्कता जरूरी है। दूरी बनाकर बात करें व बार बार हाथ धोएं। कंपनी निदेशक अशरफ अली ने मशीन संचालन के बारे में जानकारी दी। पीएमओ बलराजसिंह पंवार, प्रतिपक्ष नेता मेहबूब सिंधी, पूर्व सभापति रतनलाल खत्री, कांगे्रस जिला कोषाध्यक्ष नरेश ढेलडिय़ा, नासिर चड़वा, गोरधन जाट मौजूद थे।