scriptखेलते खेलते कृषि कुएं में गिरा दो वर्षीय सुनिल… पढ़िए पूरी खबर | Two-year-old Sunil fell into a well while playing | Patrika News

खेलते खेलते कृषि कुएं में गिरा दो वर्षीय सुनिल… पढ़िए पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: Sep 12, 2019 10:38:54 pm

Submitted by:

Moola Ram

– कनाना गांव का घटनाक्रम

Two-year-old Sunil fell into a well while playing

Two-year-old Sunil fell into a well while playing

बालोतरा. जाको राखे साईयां मार सके ना कोई। मंगलवार शाम गांव कनाना के एक कृषि कुएं पर कुछ ऐसा ही हुआ। खेलने के दौरान एक दो वर्षीय मासूम ओपन वैल में गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि परिजन ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Read more : ऐसा जुगाड़ जिससे बोरवेल में गिरी बच्ची को निकाला जा सका

जानकारी अनुसार गांव कनाना के भीमों वाला वेरा पर मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे सुनील पुत्र जोगाराम मेघवाल अन्य बालकों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह ओपन कुएं में गिर गया।
खेल रहे बालकों ने उसके परिजन को इसकी सूचना दी। अनहोनी की आशंका को लेकर एकबारगी उनके होश उड़ गए। बादमें हिम्मत रखते हुए कुंए में प्रवेश किया तो वह अंदर रोते हुए मिला।
Read more : खुले कुएं में गिरा युवक, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

इस पर उन्होंने उसे बाहर निकाल उपचार करवाया। जानकारी अनुसार कुएं में कचरा जमा था। इस पर बालक के गिरने से उसे अधिक चोट नहीं लगी। चिकित्सा कार्मिकों ने सिर पर दो टांके लगाए। अब वह स्वस्थ है।
ये भी पढ़े…

रमसा सहायक अभियंता के खिलाफ सरकारी निर्माण में अनियमितता का मामला दर्ज

– सिणली जागीर गांव के विद्यालय भवन निर्माण का मामला

बालोतरा. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) बाड़मेर के सहायक अभियंता के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक मानव जीवन को संकट में डालने, सही ढंग से लोकसेवक के दायित्व का निर्वहन नहीं करने को लेकर बालोतरा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार सुमेरलाल शर्मा निवासी सिणली जागीर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के अंतर्गत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सिणली जागीर में भवन निर्माण ठेकेदार के मार्फत करवाया गया। इसमें मानक के अनुसार निर्माण सामग्री उपयोग नहीं करने करने को लेकर 20 अक्टूबर 2016 को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई।
इसमें ठेकेदार, जांचकर्ता रमसा सहायक अभियंता यशवंत चौधरी व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने 20 से 28 अक्टूबर तक निर्माण को लेकर दूषित जांच कर घटिया निर्माण को संतोषजनक बता दिया। वर्तमान में भवन निर्माण को तीन साल बीते है, लेकिन भवन की दीवारें, छत आदि जर्जरावस्था में है।
इसमें बच्चों को बैठना भी खतरनाक है। भवन के कभी भी गिरने की आशंका है। इस पर सहायक अभियंता ने दूषित जांच कर मानव जीवन को संकट में डालने का कृत्य किया।

वहीं स्वीकृत राशि को ठेकेदार, जांचकर्ता सहायक अभियंता यशवंत चौधरी ने सरकारी राशि को हड़प कर लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच उपनिरीक्षक शैतानसिंह को सौंपी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो