scriptकेंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पहुंचे पंजाब, किसानों से संवाद | Union Minister of State for Agriculture arrives in Punjab | Patrika News

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पहुंचे पंजाब, किसानों से संवाद

locationबाड़मेरPublished: Feb 17, 2020 03:17:57 pm

Submitted by:

Moola Ram

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को फिरोजपुर के कोटड़ा स्थित जैविक कृषि फॉर्म का दौरा किया और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Union Minister of State for Agriculture arrives in Punjab

Union Minister of State for Agriculture arrives in Punjab

बाड़मेर. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को फिरोजपुर के कोटड़ा स्थित जैविक कृषि फॉर्म का दौरा किया और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने जैविक खेती में लगे परिवारों से वार्ता की और गायों की शाहीवाल देशी नस्ल के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कैलाश चौधरी ने राज्य सरकार के अधिकारियों से किसानों को हर संभव मदद देने को कहा और राज्य में जैविक कृषि को बढ़ावा देने का वादा किया।

उन्होंने कृषि, पशुपालन तथा इससे जुड़े विभागों के गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाएं उन्हें समय पर मिल जानी चाहिए।
यदि किसानों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं उन्हें समय पर मिल जाती हैं तो सरकार 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पाने में सक्षम हो पाएगी।

10वें जट्ट एक्सपो में लिया हिस्सा
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने इस दौरान फि रोजपुर में आयोजित 10वें जट्ट एक्सपो कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान कृषि में अभिनव एवं उत्कृष्ट प्रयोग करने वाले किसानों को सम्मानित किया। किसानों को संवाद के माध्यम से केन्द्र सरकार की कृषि से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो