8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: सात दिन का लॉकडाउन रात में खत्म, बाड़मेर-बालोतरा अनलॉक

-7 दिन पूरे होने के बाद बाड़मेर व बालोतरा शहर के कई क्षेत्रों में आज से सुगम होगी आवाजाही-अत्यधिक कोरोना संक्रमण के चलते सात दिन का लगाया था कफ्र्यू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 14 Aug 2020, 6:15 AM IST

कोरोना: सात दिन का लॉकडाउन रात  में  खत्म, बाड़मेर-बालोतरा अनलॉक

कोरोना: सात दिन का लॉकडाउन रात में खत्म, बाड़मेर-बालोतरा अनलॉक

बाड़मेर। कोरोना संक्रमण के कारण बाड़मेर व बालोतरा शहर में 7 अगस्त से लगाया गया कफ्र्यू गुरुवार रात 12 बजे समाप्त हो गया। शुक्रवार सुबह से आवाजाही सुगम हो जाएगा।
बाड़मेर के दस व बालोतरा के 4 वार्ड क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी घोषित करते हुए कफ्र्यू लगाया गया था। सात दिनों तक प्रभावित क्षेत्र के लोग लॉकडाउन में रहे। अब शुक्रवार को फिर से बेरियर हटा दिए जाएंगे।
संक्रमण बढऩे पर लगा था लॉकडाउन
बाड़मेर व बालोतरा के अलग-अलग क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था। इन क्षेत्रों में कोविड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी। ऐसे में प्रशासन ने जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यू लगा दिया था। अब इन क्षेत्रों में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। ऐसे में क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए अवरोधक हटाए जाएंगे।
यहां से हटेगा लॉकडाउन
बाड़मेर शहर
-वार्ड 2, 3 एवं 4 में तनसिंह सर्कल से पनघट रोड होते हुए हनुमान मंदिर तक
-वार्ड 7 में आचार्यों का वास
-वार्ड 10 में रोहिडा पाड़ा रोड से सामुदायिक भवन तक
-वार्ड 11 में जैन न्याति नोहरा से चौहटन रोड रेलवे फाटक तक
-वार्ड 32 में स्टेशन रोड को छोड़कर वार्ड का दक्षिण भाग तथा
-वार्ड 48, 49 एवं 50 बेरियों का वास
बालोतरा शहर
-वार्ड 7 में सुरेंद्र जैन वाली संपूर्ण गली एवं सुंदर कॉम्पलेक्स
-वार्ड 11 में मनावत पान भंडार व महावीर वाचनालय से लेकर संपूर्ण नयापुरा
-वार्ड 16 में वेस्ट इंडिया कूरियर से लेकर नबदेश्वर महादेव मंदिर तक, लखमी चंद जैन के मकान से लेकर रेलवे लाइन तक संपूर्ण गली व डागा हॉस्पिटल की पूरी गली
-वार्ड 30 में समदड़ी रोड से माली समाज भवन वाली की पूरी गली एवं रणवीर चौक की संपूर्ण गली तक