scriptआसमान में धूल का गुबार, पारे में उतार | weather alert | Patrika News

आसमान में धूल का गुबार, पारे में उतार

locationबाड़मेरPublished: May 23, 2022 08:52:54 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-धूलभरी हवाओं से जनजीवन त्रस्त-तेज हवा से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

weather alert

,

बाड़मेर. मौसम के मिजाज बाड़मेर में सोमवार को बदल गए। सुबह से ही धूलभरी हवा का दौर शुरू हो गया। दोपहर में तो आसमान पूरा धूल के गुबार से ढका नजर आया। धूप का असर भी कम हो गया। अधिकतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट के साथ 40.7 डिग्री दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूल-मिट्टी का माहौल पूरे दिन चला। शाम तक आसमान में धूल छाई रही। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच धूल बरसती रही। लोग मौसम के मिजाज से त्रस्त दिखे। वाहन चालक खासे परेशान हुए। आंधी की रफ्तार काफी तेज होने से शहर की सड़कों के डिवाइडर के किनारे बड़ी मात्रा में धूल जमा हो गई।
सीजन में पहली बार सामान्य से कम पारा
बाड़मेर में गर्मी की सीजन में पहली बार तापमान सोमवार को सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा था और यह सात डिग्री तक पहुंचा था। पारे में कमी के बावजूद गर्मी से कोई खास राहत नसीब नहीं हुई।
यह भी पढ़ें

बाड़मेर में 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं को नहीं भरना पड़ा बिल


पारा फिर जाएगा ऊपर
बाड़मेर में अगले तीन दिनों गर्मी का जोर बढ़ेगा। तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। वहीं 27 मई को हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। दिन में धूल-मिट्टी का माहौल बना रह सकता है। सतह से चलने वाली हवा का असर देखा जा सकता है।
बिजली गुल होती रही दिनभर
आंधी चलने से सोमवार को दिनभर बिजली भी गुल होती रही। गर्मी से लोग तरबतर दिखे। इस बीच पंखों की हवा भी गर्म लगी, कूलर-एसी भी गर्मी के आगे पस्त हो चुके है। बिजली के बार-बार आने-जाने से लोग परेशान हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो