scriptबाड़मेर में पारे की दौड़, 38 डिग्री पार | weather change in barmer | Patrika News

बाड़मेर में पारे की दौड़, 38 डिग्री पार

locationबाड़मेरPublished: Mar 06, 2021 11:17:54 am

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-दिन में तेज धूप बढ़ा रही गर्मी, छांव में मिल रही राहत-रात का तापमान भी 20 से ऊपर पहुंचा

बाड़मेर में पारे की दौड़, 38 डिग्री पार

बाड़मेर में पारे की दौड़, 38 डिग्री पार

बाड़मेर. थार में मार्च के पहले सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1. डिग्री रेकार्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। कुछ इसी तरह की स्थिति रात में भी बन रही है, तापमान 20.1 डिग्री रेकार्ड हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। बीच में तापमान नीचे चला गया था, लेकिन अब फिर से बढ़ रहा है। दो दिन में चार डिग्री की तापमान में बढ़ोतरी हो चुकी है, ऐसे में दिन में अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है।
मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना
मौसम विभाग का मानना है कि मौसम में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। दिन और रात का तापमान अगले दो-तीन दिनों में कम हो सकता है, क्योंकि तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसलिए दिन में तापमान 32 डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं रात में भी 17 के आसपास रहने की उम्मीद है।
राहत के होने लगे जतन
गर्मी बढ़ते ही राहत के जतन भी शुरू हो गए हैं। जूस और शिकंजी व गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिन में तेज धूप में गला तर करने के लिए लोग गन्ने के रस और शिकंजी से राहत पा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो