अन्य वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं सवारियों को भी चढ़ने उतरने में परेशानी हो रही है। यहां इन निजी बस संचालकों को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। यह निजी बस चालक अपने मनमर्जी से जगह-जगह वाहनों को पार्क कर रहे हैं ।
जगह-जगह बसों के पार्क होने से बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। पहले भी स्थानीय प्रशासन को सूचित किया जा चुका है। अब प्रशासन के सहयोग से अन्य जगह तय करवाएंगे। - गिरीश खत्री, सरपंच रामसर
बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए बस स्टैंड अन्य जगह पर शिफ्ट करवाएंगे ।इस संबंध में सरपंच एवं अन्य स्थानीय प्रशासन से भी मिलकर समाधान अवश्य निकाला जाएगा।- सहीराम विश्नोई, थानाधिकारी,रामसर