बाड़मेरPublished: Oct 10, 2023 11:48:44 pm
Dilip dave
Women Education: Fatima Shaikh: Phule:फातिमा शेख की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम
Women Education: Fatima Shaikh: Phule: बाड़मेर. फातिमा शेख ने 170 साल आगे की सोच रखते हुए कौम के विकास के लिए शिक्षा की मजबूत नींव रखी। उनकी सोच और सपना बेहद गहरा और बुलंद था। उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज की बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। वहीं मुस्लिम समुदाय की बच्चियां भी तालीम हासिल करने में पीछे नहीं है। यह बात मदरसा फैजान ए अहमद शाह फातिहा चौक के मौलाना शेर मोहम्मद सिद्दीकी ने बतौर मुख्य अतिथि फातिमा शेख की पुण्य तिथि पर आयोजित बेटी पढ़ाओ समाज को आगे बढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान कही।