scriptमहिला सशक्तिकरण सेमिनार व प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित | Women's empowerment seminars and motivation ceremony Organized | Patrika News

महिला सशक्तिकरण सेमिनार व प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित

locationबाड़मेरPublished: Mar 08, 2018 10:38:14 pm

Submitted by:

Moola Ram

कमजोर नहीं हैं महिलाएं

Women's empowerment seminars , motivation ceremony Organized

Women’s empowerment seminars and motivation ceremony Organized

बालोतरा.तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में महिला दिवस पर गुरुवार को साध्वी रामकुमारी के सान्निध्य व अयोध्या देवी ओस्तवाल की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सेमिनार व प्रेरणा सम्मान समारोह हुआ। मंत्री रानी बाघ ने कन्या मण्डल के बेटी बचाओ परिसंवाद की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता इंदिरा देवी व्यास ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है। महिलाएं स्वयं को कमजोर नहीं समझें। कार्यक्रम में 98 वर्षीय चुकी देवी भंडारी का बहुमान किया गया। साध्वी रामकुमारी ने भी आशीर्वचन दिए। विमला ने साध्वी का व मंत्री रानी बाफना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया। इसके बाद रैली का निकाली गई। इसे नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस मौके उपाध्यक्ष निर्मला देवी, संगीता देवी बोथरा, चंद्रा देवी बालन, चंद्रा देवी चोपड़ा, संतोष देवी, भागवंती देवी, पूजा गलीचा, निकिता बडेरा आदि मौजूद थीं। इसी तरह खेड़ रोड स्थित एसबीआई शाखा में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें शाखा प्रबंधक नवीन मीणा, क्षेत्रीय मैनेजर मनोहर दवे ने कहा कि महिलाएं बचत कर आत्मनिर्भर बनें।
महिलाएं स्वयं को कमजोर नहीं समझें

– महिला सम्मान समारोह आयोजित
बालोतरा.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में बुधवार को जनजागृति ग्रामीण विकास एवं शिक्षण सेवा संस्थान बालोतरा व पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर नहीं समझें । बालिकाओं को पढ़ा कर जीवन को सार्थक बनाएं । समारोह अध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि महिलाएं विपरित परिस्थितियों का मुकाबला करके भी समाज में संस्कारों के साथ परिवार में सामंजस्य बनाए रखें । बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। कार्यक्रम संयोजक संस्थान सचिव भंवरलाल राणावत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य बजरंग पालीवाल, किटनोद सरपंच सरोज पटेल, मजल सरपंच मंजू वर्मा, शारदा धतरवाल , पूर्व प्रधान शम्मा बानो ने भी विचार व्यक्त किए। फोरम जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने बताया कि जिले में कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका भारती खींची का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 10 पद्माक्षी अवार्ड प्राप्त करने वाली बालिकाओं, दस नव चयनित अध्यापिकाओं, उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाली 20 महिलाओं को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थान अध्यक्ष नौरतमल ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर महेश कुमार राठौड़, डॉ. पी.आर खींची, रामाराम, देवाराम टापरा मौजूद थे। संचालन सुभाष जोशी व खींयाराम चौधरी ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो