scriptमहिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही | Women walking shoulder to shoulder with men | Patrika News

महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही

locationबाड़मेरPublished: Mar 08, 2021 10:41:14 pm

Submitted by:

Dilip dave

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही

महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही


बाड़मेर. प्रधान डाकघर बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट महिला सामाजिक कार्यंकर्तां एवं अल्पबचत महिला अभिकर्तांओं का सम्मान किया गया।

डाक अधीक्षक उदय सेजू ने कहा कि जो महिलाएं पहले घर की चारदीवारी में ही सीमित रह जाती थी, वे आज पुरुषो से कंधे से कन्धा मिलाकर हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिला अभिकर्ता डाक विभाग के अभिन्न भाग है।
शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बाड़मेर प्रमोद गौड़ ने कहा कि हमारे शास्त्र एवं परम्पराएं महिलाओं के कारण ही समृद्ध रहे हैं। अभिकर्ता राजेंद्र रामावत ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है।
महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, अच्छा कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों एवं महिला प्रधान अभिकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अभिकर्ता ममता राकेश जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जबकि संचालन गिरधारीलाल सुथार ने किया।
निरीक्षक डाक उत्तर रोहित जैन, डाकपाल खेताराम लिरिया, कार्यालय सहायक मुरलीधर बख्तानी, अरविन्द माली, तिलोक खत्री, दिनेश छाजेड, मांगीलाल, रमाकांत दवे, पुरुषोतम महेश्वरी, ममता देवी, मीना देवी, कमला देवी, लीला देवी, सरोज, रजनी देवी आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो