scriptसेंधवा के बाद अब राजपुर में कोरोना पॉजिटिव का विस्फोट | 147 Corona positive cases in Barwani district | Patrika News
बड़वानी

सेंधवा के बाद अब राजपुर में कोरोना पॉजिटिव का विस्फोट

जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित आए सामने, संख्या बढ़कर हुई 147, लगातार बढ़ रहे संक्रमितों के कारण स्वास्थ्य विभाग भी सकते में, कर रहे स्क्रीनिंग

बड़वानीJul 07, 2020 / 09:54 am

vishal yadav

147 Corona positive cases in Barwani district

147 Corona positive cases in Barwani district

बड़वानी/राजपुर. जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। सेंधवा के बाद अब राजपुर में कोरोना पॉजिटिव केस अधिक मिल रहे है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर परिवार के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। सोमवार देर रात में भी 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने संक्रमित एरिये में पहुंचकर कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। वहीं परिवार के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। राजपुर में अब गंभीर स्थिति बनती जा रही है।
कोरोना पॉजिटिव में राजपुर के 7 लोग और सेंधवा के 3 लोग शामिल है। राजपुर के राम मंदिर के पास का 51 वर्षीय पुरुष, पंचायत वाड़ी राजपुर की 16 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर 1 राजपुर की 28 वर्षीय महिला, बड़वानी रोड राजपुर की 28 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 1 राजपुर का 36 वर्षीय पुरुष, नवलपुरा राजपुर की 62 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 7 राजपुर का 58 वर्षीय पुरुष तथा सेंधवा सदर बाजार की 45 वर्षीय महिलाए नाले पार सेंधवा का 50 वर्षीय पुरुष एवं 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में सोमवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण एरिया में भी कोरोना संक्रमित बढऩ़े लगे हैं।

Home / Barwani / सेंधवा के बाद अब राजपुर में कोरोना पॉजिटिव का विस्फोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो