scriptस्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में कैसे करेंगे बड़े शहरों से मुकाबला | Barwani municipality fight in clean survey | Patrika News

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में कैसे करेंगे बड़े शहरों से मुकाबला

locationबड़वानीPublished: Dec 01, 2018 10:56:09 am

सीमित संसाधनों के बल पर करना होगा बड़े शहरों से मुकाबला, पहली बार अभियान में पिछडऩे के बाद नपा के सामने बड़ी चुनौती, ओडीएफ 2प्लस के लिए भी पेश किया नपा ने दावा

Badwani municipality fight in clean survey

Badwani municipality fight in clean survey

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन : विशाल यादव
बड़वानी. स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में बड़वानी नगर पालिका का देश के महानगरों से मुकाबला है। वार्ड संख्या के आधार पर नगर पालिका के पास कचरा वाहन आधी ही संख्या में है। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों, सुविधाघरों का भी अभाव है। अपना खुद का ट्रेंचिंग ग्राउंड भी नगर पालिका के पास नहीं है। इन सब के आधार पर ही देश में टॉप शहरों की रैंकिंग तय होगी। अब सीमित संसाधनों से कैसे बड़ों शहरों का मुकाबला बड़वानी नगर पालिका करेगी ये एक बड़ा सवाल है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल बड़वानी नगर पालिका देश के 4041 शहरों के मुकाबले 527वें स्थान पर था। जबकि इस बार सर्वेक्षण में देश के सभी शहरों को शामिल किया गया है।
बड़वानी नगर पालिका क्षेत्र में 24 वार्ड है
बड़वानी नगर पालिका क्षेत्र में 24 वार्ड है, जिसमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 12 वाहन है। 45 स्थानों पर नपा ने डस्टबीन लगा रखे है। होटलों और मांगलिक परिसरों द्वारा कचरा फैलाने पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन मेडिकल वेस्ट पर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। अभी भी मेडिकल वेस्ट कचरा घरों में और तिरछी पुलिया के पास ही फेंका जा रहा है। तिरछी पुलिया के पास साफ-सफाई कराकर यहां तीन पहिया वाहनों के पार्किंग बनाने की बात की गई थी, लेकिन यहां हालात जस का तस है। यहां लोगों को खुले में शौच करते भी देखा जा सकता है। शहर में सार्वजनिक सुविधाघरों के अभाव में लोग खुले में जा रहे है। सिर्फडोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को छोड़ दिया जाए तो सफाई और शौचालय के मामलों में बड़वानी पिछड़ता दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि सर्वे में 4 हजार अंकों में से 400 केवल सफाई पर ही मिलने वाले है।
200 अंक शौचालयों के लिए मिलना है
नगर पालिका ने शहर को ओडीएफ 2 प्लस करने का दावा किया है। इसके लिए 15 दिनों में दावा-आपत्ति दर्ज कराना होगी। इन दिनों में अगर कोई आपत्ति नहीं आती है तो शहर को ओडीएफ 2 प्लस घोषित किया जाएगा। इसके बाद टीम सर्वे करने आएगी। नपा सीएमओ कुशलसिंह डुडवे ने बताया कि शहर को ओडीएफ 2 प्लस घोषित करने का दावा किया गया है। किसी को दावा-आपत्ति दर्ज कराना हो तो वह 15 दिनों में दर्ज करा सकता है। इसके बाद सर्वे के लिए टीम आएगी। सर्वे में सबकुछ ठीक मिलता है नगर पालिका को ओडीएफ 2 प्लस का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत 200 अंक भी मिलेंगे।
व्यवसायिक क्षेत्र में तीन शिफ्ट में सफाई
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पालिका द्वारा शुरुआत कर दी गई है। जिसमें व्यवसायिक क्षेत्र में अब तीन शिफ्ट में रोजाना सफाई कराई जा रही है। साथ ही रात्रिकालीन सफाई के लिए भी विशेष टीमों ने काम शुरू कर दिय है। युनुसूद्दीन कुरैशी स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि गीला कचरा निपटान कर कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया भी आरंभ है। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ब्लॉक बनाकर घरों के शौचायल से निकलने वाले वेस्ट को खाद में बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एक हर्बल गार्डन भी बनाया गया है, जिसमें 300 प्रजाति के औषधिय पौधे लगाए गए हैं।
फैक्ट फाइल…
55 हजार शहर की जनसंख्या
24 वार्ड शहर में
227 सफाईकर्मी नगर पालिका के पास
3 सार्वजनिक शौचालय नगर पालिका के
5 सामूदायिक शौचालय
1428 व्यक्तिगत शौचालय
1 जैविक कचरा निष्पादन केंद्र
13 सार्वजनिक शौचालय, सुविधाघरों की कमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो