scriptसेना के अपमान पर भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन | BJP protest against army insult | Patrika News

सेना के अपमान पर भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

locationबड़वानीPublished: Mar 04, 2019 10:23:08 am

आग बुझाने जा रहे आरक्षक पर भाजपाईयों ने डाला पानी, जमकर किया हंगामा, पुलिस से भी उलझे भाजपा कार्यकर्ता

BJP protest against army insult

BJP protest against army insult

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई एअर स्ट्राईक को लेकर अलग-अलग दलों द्वारा बयानबाजी का दौर जारी है। रविवार शाम को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेना के अपमान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जलते पुतले को बुझाने जा रहे सिविल ड्रेस में आरक्षक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानी डाल दिया। जिसके बाद हंगामें और विवाद की स्थिति बनी। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई।
रविवार शाम को भाजपा द्वारा सांसद सुभाष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल, विधायक प्रेमसिंह पटेल, पूर्व विधायक दीवानसिंह पटेल, अंतर पटेल के नेतृत्व में कोर्ट चौराहा पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जलते पुतले को ब़ुझाने जा रहे एक आरक्षक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानी डाल दिया। इतना ही भाजपा कार्यकर्ता सिविल ड्रेस में मौजूद आरक्षक को कांग्रेस कार्यकर्ता समझते हुए अपशब्द भी कहने लगे और उसके पीछे भागे। इस दौरान पुलिसकर्मी बचाओ में आए और भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि पुलिस आरक्षक है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और टीआई राजेश यादव के बीच बहसबाजी भी हुई।
कांग्रेस विरोधी नारे भी लगे
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भागीरथ कुशवाहा ने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयए और कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। घटनाक्रम पर सांसद सुभाष पटेल ने कहा की कांग्रेस के और विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पाक परस्त बताया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर भारत द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे है और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की है। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने कहां की यह वही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी सबूत मांगे थे, लेकिन बाद में जब सबूत दे दिए गए तो यह सब कायरों की भांति अपनी गर्दन झुकाकर बैठे रहे। पुलिस से हुए विवाद को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कोईविवाद नहीं हुआ। पुलिस अपना काम कर रही थी और हमारे कार्यकर्ता अपना काम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो