scriptकुएं में तैरते मिले दो सहेलियों के शव | Bodies of two friends found floating in a well | Patrika News

कुएं में तैरते मिले दो सहेलियों के शव

locationबड़वानीPublished: Feb 28, 2021 12:31:55 am

Submitted by:

Amit Onker

घर से शौच करने का बोलकर दोनों नाबालिग खेत की ओर गई थी। वहां कुएं में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

floating

floating

राजपुर (बड़वानी). राजपुर-पलसूद रोड पर नरावला गांव के समीप स्थित खेत में दो नाबालिग लड़कियों के शव शनिवार को दोपहर में मिले। ये दोनों लड़कियां शुक्रवार शाम से लापता थी। खेत मालिक ने इन दोनों के शव कुएं में देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।

एसआइ रेखा वास्के ने बताया कि शनिवार दोपहर में किसान बाबूलाल के खेत में स्थित कुएं में मीनाक्षी उर्फ वैशाली पिता पन्नालाल (17) और काली नयनसिंह मोरे (17) का शव मिला। खेत मालिक ने बताया कि मैं दोपहर को खेत में गया था। जहां कुएं के समीप चप्पलें दिखी, तो मैंने कुएं में झांककर देखा। इस दौरान इन दोनों के शव दिखाई दिया। ये दोनों शुक्रवार शाम से लापता थी। मैंने इनके परिजनों को तत्काल सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग भी पहुंच गए थे। एफएसएल की टीम ने भी जांच की। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ये दोनों लड़कियां आपस में सहेलियां बताई जा रही है। एसआइ रेखा वास्के ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया कुएं में गिरने से दोनों की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि ये दोनों शुक्रवार रात करीब 8 बजे शौच के लिए बाहर गई थी, तब से घर नहीं लौटी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो