scriptMP Election 2018 : भाजपा और कांग्रेस दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन | Both BJP and Congress did power performance | Patrika News

MP Election 2018 : भाजपा और कांग्रेस दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन

locationबड़वानीPublished: Nov 10, 2018 10:03:06 am

प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल, प्रेमसिंग ने भगवान रामकुलेश्वर की तो रमेश पटेल ने ली भीलटदेव की शरण, कांग्रेस से बागी होकर राजन मंडलोई ने भी भरा निर्दलीय फॉर्म

BJP

Both BJP and Congress did power performance

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. विधामसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने के लिए शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन शहर में किया। भाजपा से प्रेमसिंग पटेल और कांग्रेस से रमेश पटेल ने नामांकन दाखिल करने से पहले शहर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। नामांकन फॉर्म भरने से पूर्व भाजपा के प्रेमसिंग पटेल ने पाटी रोड स्थित भगवान रामकुललेश्वर का पूजन किया। वहीं रमेश पटेल ने कसरावद रोड स्थित भगवान भीलट देव की शरण ली। इन दोनों प्रत्याशियों के मैदान संभालने के साथ ही कांग्रेस से बागी होकर राजन मंडलोई ने भी नामांकन दाखिल कर कांग्रेसी खेमे में उथल पुथल मचा दी है। ऐसा लगता है इस बार बड़वानी विधानसभा का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
दोनों प्रमुख दलों ने मैदान में उतारे पुराने चेहरे
इस विधानसभा चुनाव में भी दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारा है। सुसतीखेड़ा के काका ओर भतीजा फिर आमने सामने एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी घोषित होने के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में शिक्षित उम्मीदवार की मांग को लेकर कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन भी किए थे, लेकिन दोनों दलों से वही पुरानी काम पड़े लिखे उम्मीदवार ही फिर से आमने-सामने है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यहां की सीट निकालना ही प्रमुख लक्ष्य है। इसलिए फिर से वही पुराने चेहरे मैदान में है।
पाटी नाका से निकली भाजपा की रैली
भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल ने पाटी नाका क्षेत्र से रैली प्रारंभ की। इसके पूर्व उन्होंने श्रीराम कुल्लेश्वर मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। पाटी नाका से निकली रैली में कार्यकर्ता नारेबाजी करते चल रहे थे। वहीं प्रेमसिंग पटेल रास्तेभर लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। रानीपुराए जैन मंदिरए रणजीत चौक, एमजी रोड, कारंजा, अंजड़ नाका होकर रैली सेगांव चैकड़ी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। सेगांव चौकड़ी पर वाहन पर सवार होकर प्रत्याशी पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए खुद को जनता का सेवक बताते हुए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि विधायक बनने पर पूर्व की भांति विकास के लिए समर्पित रहूंगा। सभा को अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र पटेल व पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। साथ ही बड़वानी विस में पुन: कमल खिलाने और प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली
वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रमेश पटेल के समर्थन में शहर में बाइक रैली निकाली। रमेश पटेल ने रैली के पूर्व भीलटदेव का पूजन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर 12 बजे प्रारंम्भ हुई कांग्रेस की बाइक रैली नवलपुरा, गुरुद्वारा, कोर्ट चैराहा, तिरछी पुलिया, झंडा चैकए रणजीत चैक, एमजी रोड, कारंजा होकर कलेक्टोरेट पहुंचे। रैली में कार्यकर्ता पार्टी झंडा लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते चल रहे थे।
सेगांव क्षेत्र में हुई हुटिंग
भाजपा की रैली सेगांव में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। इसके बाद कांग्रेस की रैली पहुंची तो रास्ता बनाकर उनके कार्यकर्ताओं को निकाला गया। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक.दूसरे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर हुटिंग की। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजनर थाना प्रभारी सहित बल तैनात रहा। इसके बाद कलेक्टोरेट के बाहर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का हुजुम लगा। कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के ध्वज थाम ताशों पर जमकर थिरके।
परिवारवाद के विरोध में मैदान में निर्दलीय कूदे मंडलोई
पूर्व नपा अध्यक्ष व कांग्रेस के टिकट की दौड़ में चल रहे राजन मंडलोई ने भी शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर निर्दलीय नामांकन जमा किया। इस दौरान उनके समर्थक साथ मौजूद रहे। राजन मंडलोई ने चर्चा में बताया कि मौजूदा कांग्रेस विधायक का कार्यकर्ताओं के बीच विरोध और उनकी निष्क्रियता के चलते नाराजगी है। साथ ही वे भाजपा प्रत्याशी के भतीजे हैं। बीते ढाई दशक से दोनों काका.भतीजे दोनों दलों का सहारा लेकर परिवारवाद को बढ़ाया दे रहे है। ऐसे में अन्य कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिल रहा। उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने नजरअंदाज किया। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लडऩे के लिए नामांकन जमा किया।
इस बार रोमांचक होगा मुकाबला
इस बार चुनाव में जो टक्कर होने वाली है, वह खासी रोमांचक हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सुसतीखेड़ा के काका भतीजे को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से बागी हुए राजन मंडलोई इन दोनों के सामने निर्दलीय होकर मैदान में कूद गए है। राजन मंडलोई की हम बात करें तो उनकी भी खासी पकड़ विधानसभा क्षेत्र में बताई जा रही है। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना ये है कि बाजी कौन मरेगा।

शक्ति प्रदर्शन के साथ जमा किए नामांकन फॉर्म
पानसेमल. मप्र विधान सभा चुनाव के तहत नाम निर्देशन की अंतिम तिथि के अनुसार 9 नवंबर तक मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर पानसेमल में जमा किए। भाजपा के प्रत्याक्षी दीवानसिंग पटेल ने 8 तारिख को अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी चंद्रभागा किराड़े ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन जमा किया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ हजारों समर्थक नामाकन रैली में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस से नाराज चल रहे विकास डावर ने भी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। साथ ही शिवसैना से भी मंसाराम चौहान, बहुजन समाज पार्टी से दुर्गाबाई रतनसिंह वसावे, आम आदमी पार्टी से परमानंद डूडवे, धुरसिंग खेड़कर आदि अन्य 26 लोगों ने अपना नामाकन जमा किए। इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभागा किराड़े के नामांकन से पहले विकास डावर ने अपना दावा मजबुत दर्शाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने पहुंचे थे। नामा निर्देशन वापसी 12 नवंबर तक सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 26 अभ्यर्थियों के फॉर्म जमा हुए है। जिसकी सूची शनिवार को जारी की जाएगी। 12 नवंबर को नाम वापसी की तिथि है। उस समय अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो