scriptChief Minister in Rajpur : जिले के विकास कार्यों में आएंगी गति | Chief Minister Shivraj Singh Chauhan in Rajpur | Patrika News

Chief Minister in Rajpur : जिले के विकास कार्यों में आएंगी गति

locationबड़वानीPublished: Nov 27, 2020 04:37:55 pm

Submitted by:

vishal yadav

-मुख्यमंत्री शिवरासिंह चौहान ने जनजाति गौरव सम्मान समारोह में शामिल होकर कई निर्माण कार्यांे का किया भूमिपूजन

CM Shivraj Singh Chauhan in Rajpur

CM Shivraj Singh Chauhan in Rajpur

बड़वानी/राजपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जिले के राजपुर के उंची गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जनजाति गौरव सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित किया। समारोह के दौरान निर्मित कार्यों का लोकार्पण व निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने वनवासी भाईयों को वन अधिकार पत्र योजना के तहत भी भू-अधिकार पत्र देकर लाभांवित किया। जनजाति विभाग की मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के लिए अनुदान भी वितरित किया।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब १.३० बजे उंची गांव पहुंचे। जहां वे जनजाति गौरव सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधि सहित कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने लाखों से निर्मित कार्यों का लोकार्पण व अरबों के कार्यों का भूमिपूजन किया। जिले के वनवासी भाईयों को वन अधिकार पत्र योजना के तहत भी भू-अधिकार पत्र देकर लाभांवित किया। कार्यक्रम के दौरान जनजाति विभाग की मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के लिए अनुदान भी वितरित किया।
कार्यक्रम को लेकर की थी ये व्यवस्थाएं
जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर बनाए जा रहे हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री केएस चौहान को निर्देशित किया था कि हेलीपेड स्थल की गौबर से पुताई व आसपास के स्थल की पानी डालकर दबाई में विशेष सजगता रखे। इससे हेलीकाफ्टर के उतरने के दौरान धूल कम से कम उड़े। सडक़ के किनारे की जा रही बेरिकेट्स एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया था। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री से स्टेज पर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं सभा स्थल पर वीआईपी, मीडिया, महिला, पुरुषों, पटेलों की बैठक व्यवस्था की जानकारी ली थी। ग्रामीण आजीविका मिशन एवं विभिन्न शासकीय विभागों की लगने वाली प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो