scriptकुछ लोगों के दम पर चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस, कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश | Commotion at Congress meeting | Patrika News

कुछ लोगों के दम पर चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस, कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश

locationबड़वानीPublished: May 02, 2019 11:00:07 am

कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा, खुलकर सामने आई गुटबाजी, चुनाव संचालन को लेकर गुट विशेष को तवज्जो दिए जाने पर नाराज हुए कार्यकर्ता, देर रात हुई बैठक में विरोध के बाद चुनाव संचालक ने पेश किया इस्तीफा

Commotion at Congress meeting

Commotion at Congress meeting

बड़वानी. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मंचों पर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बैठकों में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। मंगलवार रात को बड़वानी में हुई कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ और आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। लोकसभा चुनाव में तवज्जो नहीं दिए जाने से कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के सामने ही अपना आक्रोश जाहिर किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक गुट विशेष को आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ लोगों के दम पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती। चुनाव संचालक को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिसके बाद चुनाव संचालक ने मंच से ही इस्तीफा देने की बात कही।
कांग्रेस के खरगोन संसदीय सीट से उम्मीदवार डॉ. गोविंद मुजाल्दा ने मंगलवार को पाटी क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। जनसंपर्क के बाद रात साढ़े 8 बजे निजी पैलेस में पार्टी फोरम पर शहर कांग्रेस की बैठक रखी गईथी। बैठक आंरभ होते ही कार्यकर्ताओं ने पूर्व में चुनाव संचालक बनाए जाने का विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। जिला महामंत्री शकील खान का कहना था कि पहले भी एक बैठक बिना सूचना के कुछ खास लोगों को बुलाकर कर ली गई और बाले-बाले अपने लोगों को चुनाव संचालक बना दिया गया। बड़वानी विधानसभा में तीन ब्लॉक पाटी, सिलावद और बड़वानी आते है। किसी कार्यकर्ता को जानकारी नहीं दी गई। सिर्फ बड़वानी के आठ-10 लोग ही सबकुछ तय कर रहे है। वहीं, कार्यकर्ता विवेक शर्मा का कहना था कि पूर्व में भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती रही है।सारा खेल चुनावी चंदे में बंदरबांट का है। कुछ लोगों के दम पर कांगे्रस कभी नहीं जीत सकती। कार्यकर्ता मेहनत करता है तो नतीजे सामने आते है।
चुनाव संचालक को बदलने की मांग
यहां कार्यकर्ताओं ने करीब एक सप्ताह पूर्व बनाए गए चुनाव संचालक रामलाल मुकाती को बदलने की मांग की। वरिष्ठों ने मोर्चा संभालते हुए सभी कार्यकर्ताओं की राय जानी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजन मंडलोई को चुनाव संचालन सौंपा जाए। जिसके बाद चुनाव संचालक रामलाल मुकाती ने अपना इस्तीफा देने की घोषणा की। हालांकि बुधवार देर शाम तक भी राजन मंडलोईको चुनाव संचालन सौंपे जाने की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
जनसंपर्क के दौरान भी हुईगर्मागर्मी
पाटी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भी वाहन में स्थानीय लोगों को बिठाने की बात पर प्रत्याशी के साथ चल रहे कुछ लोगों और राजन मंडलोई गुट के बीच गर्मागर्मी हुई थी। प्रत्याशी के साथ वाहन में सवार पूर्व विधायक के प्रतिनिधि को लेकर राजन मंडलोई गुट ने आपत्ति ली थी।राजन मंडलोई गुट का कहना था कि क्षेत्र के जनपद सदस्यों और सरपंचों को प्रत्याशी के साथ गाड़ी में बिठाया जाए, ताकि मतदाताओं पर प्रभाव पड़ सके। जिन लोगों को पाटी क्षेत्र में कोईपहचानता नहीं, उन्हें साथ लेकर घुमने से क्या मतलब।
मीडिया को भी कवरेज से रोका
बैठक में चल रहे हंगामें की सूचना मीडिया तक भी पहुंची। जिसके बाद सभी मीडियाकर्मी बैठक स्थल पहुंच गए। यहां कांगे्रस के वरिष्ठों का कहना था कि पार्टी फोरम की बैठक है, मीडिया कवरेज नहीं कर सकती। बैठक में चल रहे हंगामें को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी मदनलाल शर्मा, तुलसीराम यादव आदि ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया। हालांकि प्रत्याशी जरूर इसे घर की बात बताकर मामले को टालने का प्रयास करते रहे।
सबकी अपनी-अपनी नाराजी रहती है
पूर्व हुईबैठक में कुछ लोग बुलाए जाने से छूट गए थे, जिसको लेकर उन्होंने अपनी बात रखी थी। विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं है। घर की बात है, सबकी अपनी अपनी नाराजी रहती है। सब एकजुटता से कांग्रेस का काम कर रहे हैं।
डॉ. गोविंद मुजाल्दा, लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो