scriptइस्तीफा देने वाले कांग्रे कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में वापसी, शिकायत अमान्य | Congrats returning to Congress for resignation | Patrika News

इस्तीफा देने वाले कांग्रे कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में वापसी, शिकायत अमान्य

locationबड़वानीPublished: Mar 08, 2019 10:11:20 am

विधानसभा चुनाव में बागी हुए राजन मंडलोई को टिकट न मिलने से थे नाराज, इस्तीफा देने वाले कांग्रे कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में वापसी, शिकायत अमान्य

Congrats returning to Congress for resignation

Congrats returning to Congress for resignation

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे राजन मंडलोई और उनके समर्थकों की शिकायत को पार्टी ने अमान्य कर दिया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस से बागी होने के बाद राजन मंडलोई के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना सामुहिक इस्तीफा दिया था। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी विरोधी कार्य करने संबंधी इन कार्यकर्ताओं की शिकायत भी पार्टी के आला अधिकारियों से की थी। इस शिकायत को पार्टी ने अमान्य करते हुए इन सभी को पार्टी की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इन कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी के बाद गुरुवार को अंजड़ रोड स्थित कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी गई। इस दौरान राजन मंडलोई ने बताया कि हम लोगों ने कभी पार्टी के विरोध में कार्य नहीं किया है। विधानसभा में खड़े प्रत्याशी को लेकर आम कार्यकर्ताओं में रोष था। वे सक्रिय नहीं थे और आम लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में मीटिंग करने के बाद भी कोई पदाधिकारी हमसे बात करने नहीं आया। उन्होंने इस दौरान कहा कि हम हमेशा पार्टी के साथ खड़े हैं और लोकसभा चुनाव में पार्टी को लीड दिलाएंगे। इस दौरान राजन मंडलोई ने आदिवासी क्षेत्र से लगातार हो रहे पलायन, रोजगार का अभाव और पेयजल संकट के संबंध में भी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यहां कर्मठ उम्मीदवार की आवश्यकता है। इस दौरान राजन मंडलोई ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने भी इन्हें पार्टी के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इन कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र किए अमान्य
कांग्रेस ने पूर्व नपा अध्यक्ष राजन मंडलोई, जनपद अध्यक्ष मनेंद्र पटेल, विवेक शर्मा, शकील खान, राहुल राठौर, माना पटेल, नायसा नरगांवे, सुभाष पटेल, भीकला खरते, सिलदार पटेल के त्यागपत्र अमान्य कर दिए हैं। साथ ही पार्टी ने इन्हें एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम में येे थे उपस्थित
प्रेस कांफें्रस के दौरान राजन मंडलोई, मनेंद्रसिंह पटेल, विवेक शर्मा, शकील खान, भगवान चौधरी, बद्रीभाई, भिकला सरपंच, राहुल राठौर, कमल चौधरी, कमल परमार, प्रकाश चौधरी, अशोक काग, सलीम खान सिलावद, मनीष भाईजी, मनोज शर्मा, असलम जोए, जाकिर शेरदिल, आशीष शुक्ला, शिवा नरगांवे, मंशाराम बिजासन, लव जगताप, पवन जाट, नितिन मसीह, डॉ सुल्तान शेख, शाहिद शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो