बड़वानी

जानिए कहां – 2.7 एकड़ में बनेगा तीर्थ क्षेत्र, घर-घर करेंगे प्रचार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए युवाओं की 2000 टोलियां करेंगी घर-घर प्रचार, हिंदू संगठनों की बैठक में तय हुए कई निर्णय

बड़वानीNov 26, 2020 / 12:14 pm

vishal yadav

Construction of temple on Lord Rama’s birthplace in Ayodhya

बड़वानी/सेंधवा. प्रभु श्रीराम जन्मभूमि पर बाबर के नाम का कब्जा था। न्यायालय में बाबर के वंशज केस हारे है। देशवासी सैकड़ों वर्षों से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए व्रत लिए हुए थे। कोई दशकों से नंगे पैर ही चल रहा था, तो किसी ने मंदिर निर्माण से पहले पगड़ी नहीं बांधने की शपथ ले रखी है। ये बातें विहिप के संगठन मंत्री अतिशय जोशी ने कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सम वैचारिक संगठनों की कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी समय में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की टोलियां श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण क पहले घर-घर जाकर लोगों को मंदिर निर्माण और उसकी विशेषताओं का प्रचार करेगी। अभियान में हजारों युवाओं द्वारा सहयोग किया जाएगा।
2.7 एकड़ में बनेगा तीर्थ क्षेत्र
बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन मंत्री जोशी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की भूमिका रखी। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि के लिए 492 वर्षों तक किए हिंदू समाज के संघर्ष को के बारे में जानकारी दी। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जिला समंवय टोली के संयोजक पद पर अजय गुप्ता व सहसंयोजक रवींद्र मराठा को नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कैलाश अवले ने सभी सम वैचारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा संपूर्ण देश के हिंदू समाज द्वारा राम जन्मभूमि के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। श्रीराम जन्मभूमि के विशाल भवन के स्वरुप का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि ये मंदिर अध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इसका निर्माण करीब 40 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस मंदिर का कुल क्षेत्रफल 2.7 एकड़, निर्माण क्षेत्र 57 हजार 400 वर्ग फीट, कुल ऊंचाई (शिखर तक) 161 फीट रहेगी। मंदिर जमीन के 200 फीट नीचे से बेस होगा।
मकर संक्रांति पर हजारों युवा करेंगे घर-घर प्रचार
मालवा प्रांत के सभी संवैचारिक संगठनों के कार्यकर्ता हर गांव, गली मोहल्ले के सभी घरों तक जाएंगे। इस कार्य को ठीक प्रकार से संचालित करने के लिए सभी संगठनों की ग्राम और मोहल्ले की अभियान टोलियों का गठन किया जाएगा। ये टोलियां मकर संक्रांति पर्व से घर-घर संपर्क कर प्रत्येक हिंदू घर तक श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन का इतिहास बताएंगे। विभाग प्रचारक अरुण जैन ने बैठक में संगठन के कार्यकर्ता से समय दान की बात कहीं और कहा कि जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में सौभाग्यशाली अपना समय देंगे। इतिहास में याद किया जाएगा कि युवाओं की एक पीढ़ी थी। जिसने बाबर के नाम का कलंक मिटाया। युवाओं की टोलियां धर्मांतरण और लव जिहाद पर भी जागरूक करेंगी।

Home / Barwani / जानिए कहां – 2.7 एकड़ में बनेगा तीर्थ क्षेत्र, घर-घर करेंगे प्रचार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.