scriptसिद्धक्षेत्र में पताका वंदन के साथ शुरू हुआ मंडल विधान | Digamer Jain Society's Asht | Patrika News

सिद्धक्षेत्र में पताका वंदन के साथ शुरू हुआ मंडल विधान

locationबड़वानीPublished: Jul 09, 2019 10:58:12 am

सिद्ध क्षेत्र में हुआ श्रीसिद्ध चक्र मंडल विधान का आयोजन, अष्टाह्निका पर्व के उपलक्ष्य में 15 जुलाई तक चलेगा विधान मंडल, 14 जुलाई को आचार्य प्रमाणसागरजी महाराज का वर्षा योग होगा आरंभ

jaipur

Digamer Jain Society’s Asht

बड़वानी. दिगंबर जैन समाज का अष्टाह्निका पर्व सोमवार से आरंभ हुआ। इस अवसर पर बावनगजा सिद्धक्षेत्र में श्री सिद्धचक्र विधान मंडल का आयोजन आचार्य प्रमाणसागरजी महाराज और विराटसागरजी महाराज के सानिध्य में आरंभ हुआ। श्री सिद्धचक्र मंडल विधान के पूर्व सिद्ध क्षेत्र में पताका वंदन किया गया। अष्टाह्निका पर्व 15 जुलाई तक चलेगा। इस बीच 14 जुलाई को आचार्य प्रमाणसागरजी महाराज और विराटसागरजी महाराज का वर्षायोग चातुर्मास आरंभ होगा। वर्षायोग के लिए सिद्ध क्षेत्र को सजाया जा रहा है।
श्री सिद्धचक्र विधान मंडल के अवसर पर आचार्य विराटसागरजी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि प्राणी मात्र को मोहमाया का लोभ अर्थात परिग्रह त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने से आत्मसुख की प्राप्ति होगी। सोमवार को आचार्य प्रमाणसागरजी महाराज का मौन रहा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने आचार्य प्रमाणसागरजी का आशीर्वाद लिया। विधान में सम्मिलित तरुण मित्र परिषद दिल्ली के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि आरंभ में विधान में शामिल इंद्राणियों द्वारा सिद्ध क्षेत्र में घटयात्रा निकाली। आयोजनकर्ता बिहारीलाल पौद्दार परिवार दिल्ली द्वारा आचार्य विराटसागरजी महााज के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। प्रतिष्ठाचार्य नितिन जैन खुरई इंदौर के संचालन में इस विधान मंडल में 150 श्रद्धालु भाग ले रहे है। जिसमें से अधिकतर दिल्ली से आए हुए हैं। अष्टाह्निका पर्व पर आयोजित ये विधान मंडल 15 जुुलाई तक चलेगा। विधान मंडल में संजीव जैन, प्रवीन जैन, ललिता पौद्दार परिवार व जैन समाज दिल्ली के साथ बावनगजा ट्रस्ट कमेटी सहयोग कर रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो