ये भी पढ़े…
कुएं में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत
बड़वानी. शहर के बड़े भीलट मंदिर के आगे कसरावद बसाहट में शुक्रवार दोपहर एक 4 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने कुएं में कूदकर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कुएं से निकालने से एक घंटा पूर्व गिर गया था। बच्चा सुबह 8 बजे आंगनवाड़ी गया था। कार्यकर्ता का स्वास्थ्य खराब होने पर बच्चों की छुटटी कर दी और घर पहुंचा दिया था। प्राप्त जानकारी अनुसार चार वर्षीय मोहम्मद अली सुबह आंगनवाड़ी गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शालीनी तोमर ने बताया कि सुबह आंगनवाड़ी लगी थी। उसके बाद उनकी तबियत खराब होने के चलते बच्चों की छुट्टी कर दी थी। बाद में पता चला कि एक बच्चा कुएं में गिर गया। पत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे के गिरने की सूचना काफी देर से लगी। 2-3 लोगों ने कुएं में कूदकर बच्चे को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डायल 100 व कोतवाली पुलिस ने पहुंच मौका मुआयना किया।