WEATHER : उत्तरी हवाओं से कंपकंपाने लगा निमाड़
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने कंपकपाया, हवाओं से दिन-रात के तापमान में आएगी कमी

बड़वानी. देश के उत्तरी क्षेत्र में चल रही बर्फीली हवाओं का असर मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं से निमाड़ कंपकंपाने लगा है। सुबह व रात्रि के समय वातावरण में ठंडक समाने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेंट्रिग्रेट रहा। ठंड का जोर बढऩे पर सुबह व रात्रि के समय लोग अलाव जलाकर बचाव करते नजर आने लगे है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में चल रही बर्फीली हवाओं का दबाव क्षेत्र में पड़ रहा है। इससे आगामी दिनों में दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल सर्द मौसम से रबी सीजन की गेहंू व अन्य फसलों की बोवनी के लिए उपयुक्त है। वैसे प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ठंडक का प्रकोप अधिक है। ठंड का असर बढऩे के साथ शहर में अस्थाई रुप से लगी गर्म कपड़ों की दुकान पर लोग अपनी जरुरत की सामग्री खरीदते नजर आने लगे है।
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
17 नवंबर- 32.8- 15.9
18 नवंबर- 33.6- 16.4
19 नवंबर- 33.8- 16.2
20 नवंबर- 33.6- 16.0
21 नवंबर- 33.2- 16.3
22 नवंबर- 32.4- 14.8
23 नवंबर- 31.2- 14.2
-तापमान डिग्री सेंटिगे्रट में
ये भी पढ़े...
1- https://www.patrika.com/sendhwa-news/outstanding-tax-amount-reconciliation-scheme-6533008/
2- https://www.patrika.com/barwani-news/gas-cylinder-blast-6533375/
अब पाइए अपने शहर ( Barwani News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज