scriptनमी के नाम पर किसानों की कट रही है जेब | Farmer's cut in the name of moisture is pocket | Patrika News

नमी के नाम पर किसानों की कट रही है जेब

locationबड़वानीPublished: Oct 23, 2018 10:30:07 am

मक्का लेकर पहुंचे किसानों ने फिर जताई नाराजगी, 1700 रुपए समर्थन मूल्य की बजाय मिल रहे 1300 रुपए मिल रहे

Farmer's cut in the name of moisture is pocket

Farmer’s cut in the name of moisture is pocket

बड़वानी. कृषि उपज मंडी में मक्का लेकर पहुंचे किसानों ने सोमवार को भी नाराजगी जताई है। किसानों की यह नाराजगी मक्का के भाव को लेकर थी। किसानों का आरोप है कि मक्का का समर्थन मूल्य 1700 रुपए बताया गया लेकिन नमी बता कर व्यापारी 1300 से 1400 रुपए तक का ही भाव दे रहे हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
किसानों ने बताई समस्या
राजघाट रोड स्थित मंडी में सोमवार को कई किसान मक्का सहित अन्य उपज लेकर पहुंचे थे। किसान दिनेश मुकाती ने बताया कि वह ट्रेक्टर ट्रॉली में मक्का लेकर आया था। उम्मीद थी कि खरीदी समर्थन मूल्य के आधार पर होगी। लेकिन यहां व्यापारियों ने खरीदी की। मंडी का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, ऐसे में व्यापारियों ने मक्का में नमी बताकर भाव 1333 रुपए ही लगाया। ऐसे में उम्मीद के अनुसार भाव नहीं मिलने से निराशा है। इसी तरह आमल्यापानी निवासी भावसिंह वेरसिंह और नानी बड़वानी निवासी किसान देवीसिंह ने बताया कि उनकी मक्का भी कम भाव में बिकी है। जबकि नमी को लेकर पहले ही सचेत थे। जितनी नमी बताईगई उतनी नहीं होने के बाद भी कम भाव मिला है। ऐसे में किसानों को नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़े…
कृषि उपमंडी में सोमवार से हुई खरीदी प्रारंभ
पलसूद. नगर के निवाली मार्ग स्थित कृषि उपज उपमंडी में सोमवार से खरीदी प्रारंभ हुई है। इस दौरान अनाज व्यापारियों ने मंडी पहुंचकर किसानों से मुहूर्त की खरीदी की। किसान करण चुन्नीलाल वर्मा वझर की मक्का 1200 रुपए बिकी तथा तूफान फूलज्वारी की मक्का 1250 की बिकी। इस मौके पर मंडी निरीक्षक किसनलाल शिंदे, उप निरीक्षक संजय डावर, व्यापारी विनोद तायल, हरि राठौड़, रामेश्वर राठौड़, महेश राठौड़, मनोज राठौड़, मोनू अग्रवाल, अश्विन राठौड़, अमित गोले और किसान मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो