scriptweather news – मावठे की बारिश से किसान खुश | Farmers happy with the rain of Mawtha in barwani | Patrika News

weather news – मावठे की बारिश से किसान खुश

locationबड़वानीPublished: Nov 19, 2020 04:52:07 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

अंचल में छाए बादल, बिजासनघाट में तीस मिनट झमाझम बारिश

rainfall in barwani

rainfall in barwani

बड़वानी. आसमान में छाए बादलों के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का असर पूरी तरह दब गया है। वहीं गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। इधर बुधवार को बिजासनघाट में करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई।

आसमान में छाए बादलों को देखते हुए अंचल में मावठे के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में बारिश होती है तो रबी की फसलों को फायदा पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में कई किसान रबी की बोवनी कर चुके हैं। वहीं कई अपने खेतों को तैयार करने में लगे हुए हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डीके तिवारी ने बताया कि मौसम में बदलाव से बारिश होने की आशंका बनी हुई है। उत्तरी भाग में हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में हो सकता है। अगले दो-तीन दिनों में जिले में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मावठे की बारिश होने से किसानों को फायदा मिलेगा।

तीन दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
16 नवंबर 32.6 15.4
17 नवंबर 32.8 15.9
18 नवंबर 33.6 16.4

सुबह गर्मी, दोपहर में हुई तेज बारिश
बिजासनघाट. क्षेत्र में बुधवार सुबह गर्मी के बाद दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई। 30 मिनट हुई इस बेमौसम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। इसके बाद धूप खिल उठी। तीस मिनट तक तेज बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया। किसानों के भी चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से रबी की फसल का काफी लाभ होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने मावठा गिरने की आशंका भी जताई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो