scriptपानसेमल में फिर तेंदुए का आतंक, महिला का किया शिकार, हुई मौत | Leopard panic again in Pansemal, woman killed | Patrika News

पानसेमल में फिर तेंदुए का आतंक, महिला का किया शिकार, हुई मौत

locationबड़वानीPublished: Aug 24, 2019 11:20:42 am

खेत में काम कर रही महिला को उठा ले गया, शोर मचाने पर नाले के पास छोड़ा, पूर्व में भी आतंक मचाया था तेंदुए ने, 3 अगस्त को पकड़ाया था एक तेंदुआ

Leopard panic again in Pansemal, woman killed

Leopard panic again in Pansemal, woman killed

बड़वानी.
पानसेमल क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का आतंक फैलने लगा है। शुक्रवार दोपहर को ग्राम जूनापानी स्थित खेत में काम कर रही महिला का तेंदुए ने शिकार किया और जबड़े में दबोचकर ले गया। शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को नाले किनारे छोड़कर भाग निकला। गले पर गहरे घाव होने से महिला की मौत हो गई। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा। जिसे लेकर भी ग्रामीणों में खासा आक्रोश था।
जुलाई, अगस्त माह में पानसेमल, खेतिया क्षेत्र में तेंदुए ने जमकर आतंक फैलाया था। 3 अगस्त को जूनापानी में एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद भी हुआ था। इस दौरान वन विभाग अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया था कि क्षेत्र में तीन तेंदुए है, लेकिन उन्हें पकडऩे की कोई कवायद नहीं की। एक बार फिर तेंदुआ इस क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार दोपहर को पति के साथ खेत में काम कर रही महिला वीराबाई पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। ये देखकर वहां मौजूद लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे। जिसके बाद तेंदुआ महिला को नाले के पास छोड़कर भाग गया। महिला की मौत हो चुकी थी।
छह पर किया था हमला, एक की हुई थी मौत
जुलाई और अगस्त माह में पानसेमल, खेतिया क्षेत्र में तेंदुए ने लगातार हमले कर छह लोगों को घायल किया था। जिसमें से एक किशोरी की मौत हो गई थी। जूनापानी क्षेत्र में तेंदुुए का वीडियो भी वायरल हुआ था। एक तेंदुआ पकड़े जाने के बाद वन विभाग का अमला निश्चित हो गया था। जबकि क्षेत्र में तीन तेंदुए सक्रिय होने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों का कहना था कि 3 अगस्त को एक तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी क्षेत्र में तेंदुए दिखाई दे रहे थे। जिसकी सूचना भी वन विभाग को दी गई थी, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते शुक्रवार को एक महिला की मौत हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो