scriptCRIME : बाइक अड़ाकर व्यापारियों से की लूट | Looted by bike dealers | Patrika News

CRIME : बाइक अड़ाकर व्यापारियों से की लूट

locationबड़वानीPublished: Jan 21, 2019 10:47:38 am

बाजार से लौटते समय हुई वारदात, मारपीट में दो व्यापारी घायल, ग्राम चैरवी के पास दिया अंजाम

महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए बाइक सवार

महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए बाइक सवार

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/पाटी. पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम चैरवी के समीप रविवार को हाट से लौट रहे दो व्यापारियों से बाइक अड़ाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाजार से लौट रहे व्यापारी चार पहिया वाहन से थे। बदमाशों ने इनके वाहन के सामने बाइक लगाकर वाहन रोका। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और माल लेकर भाग निकले। घटना में दोनों व्यापारी घायल हो गए, जिनका उपचार बड़वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को चैरवी में हाट बाजार लगा था। यहां जितेंद्र सोनी, रूपंचद्र सोनी और रवि सोनी ने आभूषणों की दुकान लगाई थी। बाजार खत्म होने के बाद सभी अपनी चार पहिया वाहन से घर लौटे रहे थे। तभी चैरवी से पांच किमी दूर सुनसान रोड पर अज्ञात बदमाशों ने वाहन के सामने बाइक अड़ाकर पत्थर वाहन पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने लोगों के पास रखी करीब 30 किलो चांदी, करीब 20 ग्राम सोना और करीब 40 हजार रुपए नकदी चुराकर भाग गए। रवि सोनी ने बताया कि गाड़ी में मोबाइल भी रखे थे। इस पूरे घटनाक्रम में दो लोगों को चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, 11 व्यक्ति घायल
पाटी। नगर से 40 किमी दूर ग्राम बोकराटा के पिपरकुंड कामद फलिया में रविवार शाम 5.30 बजे एक पिकअप वाहन पलट गया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हुए है। इसमें 2 को गंभीर अवस्था में बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया। लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन में 25 से अधिक लोग सागमल जा रहे थे। इस दौरान मोड़ पर वाहन चालक को टै्रक्टर दिखाई नहीं दिया। टे्रक्टर को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन मार्ग के नजदीक 20 फीट नीचे गड्ढे उतर गया। इसमें कई सवारियां ग्राम झरार, बन, आमली की थी। बोकराटा चौकी प्रभारी जानी चारेल ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घुसाई धनसिंह 40 निवासी सागमल की मौत हो गई। जबकि अन्य 9 घायलों को उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। इसमें डेमसिंग पिता देहलिया (48) और बूदा पिता कपासियस (45) निवासी सागमल को गंभीर अवस्था में बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया। घटना सूचना पाटी अस्पताल से मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो