scriptसाधौ बोलीं- मनरेगा में रुपए नहीं आ रहे तो पीएम से पूछों सवाल | Minister in charge Dr. Vijaylaxmi Sadho reached Barwani | Patrika News

साधौ बोलीं- मनरेगा में रुपए नहीं आ रहे तो पीएम से पूछों सवाल

locationबड़वानीPublished: Jun 18, 2019 11:30:51 am

पलायन के सवाल को टालकर केंद्र सरकार पर मड़ती रहीं आरोप, मीडिया के सामने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाती रहीं प्रभारी मंत्री

Minister in charge Dr. Vijaylaxmi Sadho reached Barwani

Minister in charge Dr. Vijaylaxmi Sadho reached Barwani

बड़वानी. मनरेगा में यदि मजदूरी नहीं मिल रही है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। मनरेगा की मजदूरी केंद्र से आती है, इस बारे में पीएम से सवाल पूछों, स्थानीय सांसद से चर्चा करों, ये राज्य सरकार का मसला नहीं है।ये बात सोमवार को मीडिया से रुबरू होने के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौं ने जिले में बेरोजगारी और पलायन पर पूछे गए सवाल के जबाव में कही। प्रभारी मंत्री पलायन के सवाल को टालती रहीं और मनरेगा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर मड़ते हुए बात को बदल दिया। कर्ज माफी के सवाल पर भी वें अपनी सरकार का बचाव करतीं नजर आईं।
प्रदेश सरकार के छह माह पूरे होने पर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. साधौ सोमवार को बड़वानी पहुंचीं। यहां कलेक्टोरेट सभा कक्ष में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण सरकार को बहुत ही कम समय मिल पाया है। प्रदेश सरकार ने अपने अल्प समय के कार्यकाल में ही वचन पत्र के अधिकांश वादों को पूर्ण कर दिया है। शेष वादों को भी पूर्ण करने की कार्रवाई तेजी से जारी है। इन वादों को भी सभी के सहयोग से पूर्ण कराया जाएगा। इससे प्रदेश की सभी जनता को अपने विकास के लिए ओर बेहतर अवसर मिल सके।
गाय माता के नाम पर चल रही ठेकेदारी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 15 साल से गाय माता के नाम पर प्रदेश में ठेकेदारी चल रही है। गो-संरक्षण पर बात करने वालों को सड़कों पर घुमती गाय माता नजर नहीं आती हैं। हम गाय माता के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते। हमारी सरकार ने गो-वंश सरक्षण और संवर्धन के लिए काम किया है।चार माह में प्रदेश में एक हजार गो-शालाएं स्थापित करने का निर्णय कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया है।इससे ग्रामीणों तथा मजदूरों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
ऋण माफी पर भ्रम फैला रही भाजपा
किसान ऋण माफी योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ ग्रहण करने के 2 घंटे के अंदर ही किसानों की कर्ज माफी के निर्णय पर हस्ताक्षर कर दिए थे। जय किसान फसल ऋण माफी योजना में अभी तक कुल 48 .8 9 लाख ऋण खाताधारी जिनमें से 32.6 4 लाख चालू ऋण खाता, 15.94 लाख एनपीए, कालातीत ऋण खाते है। मई 2019 तक 9.72 लाख पीए खाते व 10.25 लाख एनपीए खाते कुल 19.97 लाख खातों के ऋण माफ किए है। बड़वानी में करीब 48 हजार किसान लाभांवित हुए है। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर अमित तोमर, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत, पानसेमल विधायक चन्द्रभागा किराड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो