scriptचुनावी मैदान में हुई तस्वीर साफ, बड़वानी में कांटे की टक्कर | MP Assembly Elections | Patrika News

चुनावी मैदान में हुई तस्वीर साफ, बड़वानी में कांटे की टक्कर

locationबड़वानीPublished: Nov 15, 2018 11:00:59 am

तीन विधानसभाओं में भाजपा, कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, बड़वानी में डटे कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई, बढ़ाएंगे मुश्किलें, नामांकन वापसी के अंतिम दिन पानसेमल, सेंधवा से बागी हुए बाहर

MP Assembly Elections

MP Assembly Elections

बड़वानी. विधानसभा चुनाव में नाम निर्देशन फार्म वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को चार विधानसभा सीटों में से तीन पर 9 बागी मैदान से बाहर हो गए। अब चुनावी मैदान में चारों विधानसभा सीटों पर कुल 26 उम्मीदवार मैदान में है। सेंधवा, पानसेमल और राजपुर विधानसभा में कांगे्रस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं, बड़वानी में कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई मैदान में डटे हुए है जो कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल की मुसीबतें बढ़ा सकते है।
कहा किसने लिए नाम वापस
नाम निर्देश फार्म की संवीक्षा के बाद चारों विधानसभा में 35 प्रत्याशी बचे हुए थे। बुधवार को नाम वापसी के बाद बड़वानी से एक, पानसेमल और सेंधवा से चार-चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। बड़वानी से भाजपा के बागी पांडू लालसिंह सोलंकी ने नाम वापस लिया। वहीं, पानसेमल से कांग्रेस के बागी विकास अर्जुनसिंह डावर सहित तीन निर्दलीय चेतन अर्जुनसिंह, छगन रेमला और धुरसिंह सन्या ने नाम वापस लिए। सेंधवा से कांग्रेस के बागी पूर्वकांग्रेस अध्यक्ष सुखलाल परमार को मनाने में वरिष्ठ नेता सफल रहे और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नासीर मुंडा, मुन्ना छतरसिंह और संजय बरडे ने भी अपना नामांकन वापस लिया।अब बड़वानी, पानसेमल और सेंधवा में सात-सात प्रत्याशी और राजपुर में पांच प्रत्याशी मैदान में है।
दिनभर ढूंढते रहे बागी को मनाने के लिए
नाम निर्देशन वापस लेने का समय बुधवार दोपहर तीन बजे तक था। भाजपा अपने जनपद अध्यक्ष पाटी सायमा सोलंकी के पति पांडू सोलंकी को मनाने में सफल रही और उन्होंने पार्टी हित में बड़वानी विधानसभा से अपना नाम वापस ले लिया। वहीं, बड़वानी से कांग्रेस के बागी पूर्वनपा अध्यक्ष राजन मंडलोई अंत तक नहीं माने। उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रत्याशी रमेश पटेल भी ढूंढते रहे, लेकिन वे अज्ञातवास पर चले गए। यहां तक कि राजन मंडलोईने अपना मोबाइल तक भी बंद कर लिया। दोपहर तीन बजे तक कांग्रेस पदाधिकारी उन्हें नहीं ढूंढ पाए और वे अब चुनाव मैदान में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय रूप से खड़े होंगे।
बड़वानी विधानसभा
प्रेमसिंह पटेल (भाजपा)
रमेष पटेल (कांग्रेस)
सुमेरसिंह बड़ोले (बसपा)
चंदन पिता जगन (आप)
राजन मंडलोई (निर्दलीय)
राणा दुर्गेशसिंह (निर्दलीय)
संजय मंडलोई (निर्दलीय)
पानसेमल विधानसभा
चंद्रभागा किराड़े (कांग्रेस)
दीवानसिंह पटेल (भाजपा)
दुर्गा रतन (बसपा)
परमानंद चिमा (आप)
मंशाराम मोहन (शिवसेना)
आरिफ नईम (निर्दलीय)
मोहन मोती (निर्दलीय)
राजपुर विधानसभा क्षेत्र
अंतरसिंह पटेल (भाजपा)
बालाराम बच्चन (कांग्रेस)
विजय चौहान (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया)
विनीत सेंगर (निर्दलीय)
उमरावसिंह बघेल (आप)
सेंधवा विधानसभा क्षेत्र
अंतरसिंह आर्य (भाजपा)
कमलेश ठाकुर (बसपा)
ग्यारसीलाल रावत (कांग्रेस)
बाबूलाल मोरे (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया)
इंदास बरडे (आप)
गफ्फार मुंडा (राष्ट्रीय समानता दल)
सुल्ताना मुंडा (निर्दलीय)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो