scriptजनता का सामना करने से घबराए भाजपा प्रत्याशी, नहीं आए जनमंच पर | Nba organized open forum | Patrika News

जनता का सामना करने से घबराए भाजपा प्रत्याशी, नहीं आए जनमंच पर

locationबड़वानीPublished: Nov 20, 2018 10:18:40 am

एनबीए ने किया था खुले मंच पर सभी प्रत्याशियों को आमंत्रित, जनता ने पूछे सवाल, प्रत्याशियों के छूटे पसीने, बचते रहे सवालों से

Nba organized open forum

Nba organized open forum

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. नर्मदा बचाओ आंदोलन द्वारा जनता के सवालों को लेकर विधानसभा चुनाव में बड़वानी विधानसभा के सभी प्रत्याशियों को एक मंच पर बुलाया गया था। संविधान का सम्मान हमारा अभिमान जनमंच के इस मंच पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल जनता का सामना करने से घबरा गए और कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं, अन्य प्रत्याशियों के भी जनता के सवालों के सामने पसीने छूटते नजर आए।
नबआं ने किया खुले मंच का आयोजन
सोमवार को बड़वानी के झंडा चौक पर नबआं ने खुले मंच का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल, निर्दलीय राजन मंडलोई। बसपा के सुमेरसिंह बड़ोले, आप के चंदन बड़ोले और निर्दलीय राणा दुर्गेश मंच पर उपस्थित हुए।सभी प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए अपना-अपना एजेंडा बताया। इसके बाद शुरू हुआ सवालों का सिलसिला लंबा चला। नबआं की नेत्री मेधा पाटकर ने जनता द्वारा लिखकर दिए गए सवालों के सीधे जवाब मांगे। जिसमें भ्रष्टाचार, पिछले पांच साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का हिसाब, नर्मदा घाटी के डूब प्रभावितों के साथ हुए अन्याय को लेकर उन्होंने प्रत्याशियों से पूछा इस बारे में अब तक उन्होंने क्या किया है। जिसका जवाब प्रत्याशी ठीक से नहीं दे पाए। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव जवाब देते नजर आए। जिस पर निर्दलीय राजन मंडलोई ने कहा जो व्यक्ति जनता के सवालों को जनता के सामने जवाब नहीं दे सकता वो सदन में क्या सवाल उठाएगा। जनमंच के मंच पर राजपुर कांग्रेस प्रत्याशी बाल बच्चन के प्रतिनिधि के रूप में पुरुषोत्तम पाटीदार, कांग्रेस पार्टी से चंद्रशेखर यादव, नपा अध्यक्ष लक्ष्मण और अन्य मौजूद थे।
ये कहा प्रत्याशियों ने
-दुर्गेश राणा के कहा कि गरीबों की मदद करने वाला हूं। शिक्षित उम्मीद हुआ आपके बीच का हूं।
-रमेश पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी का वचन पत्र आया है। उसमें सभी वर्गों के मुद्दे आए है।
-राजन मंडलोई ने कहा कि विधानसभा में आज तक कोई भी क्षेत्र का मुद्दे नहीं उठाया गया है।
-चंदन बड़ौले ने कहा कि हमारी पार्टी ने 100 रुपए स्टांप पेपर लिख कर दिया गया है, उसमें सभी मुद्दे आ जाते है।
-सुमरेसिंग बड़ौले ने कहा कि 2.35 लाख मतदाताओं में से 70 हजार पलायन कर चुके हैं, इसका जिम्मेदार कौन है।
सवालों के जवाब में चंद शब्द ही कहे
रमेश पटेल की ओर से चंद्रशेखर यादव ने जवाब दिया कि हम जीतने के बाद आगे सभी मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। वह हमारे पार्टी की घोषणाओं में सभी वर्गों के लोगों का लिया गया है। राजन मंडलोई ने कहा कि ये सभी मुद्दों पर आगे लेकर जाएंगे। विधानसभा में लड़ाई लडऩा हो या आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। पहले भी था, आज भी हूं।
लोकमंच की शुरुआत में नबआं नेत्री मेधा पाटकर ने संविधान का सम्मान, हमारा अभियान का नारा बुलंद किया। साथ ही कहा कि आंदोलन 33 सालों के संघर्ष के दौरान कई बार लोकमंच का आयोजन किया। लोकमंच का उद्देश्य ये कि लोकतात्रिक प्रक्रिया में जनआंदोलन की भूमिका रहेगी। इस दौरान संगठन के भागीरथ धनगर, कैलाश यादव, देवराम कनेरा, राहुल यादव, कमला यादव, श्याम मछुआरा भी मौजूद थे।
सवाल…..
-बड़वानी जिले में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।
-आज भी कानूनी पुनर्वास नहीं हुआ है।
-आज मां नर्मदा की हालत कैसे हुई है।
-सरदार सरोवर परियोजना का पानी बटवारे है।
-किसानों का उपज का सही दाम, संपूर्ण कर्ज मुक्ति हो।
-बड़वानी विधानसभा के प्रत्याशी 2 री पास व 4 थी पास है।
-निमाड़ के विरोध मालवा खड़ा किया जा रहा है।
-टीनशेड पर करोड़ों रुपए खर्च हुए।
-सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित मछुआरों का अधिकार दो।
-शिक्षा, स्वास्थ्य, रोगजागार इत्यादि मुद्दों पर अभी भूमिका।
-बड़वानी में रेल कब तक जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो