scriptसतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ… | Prakash Purab of Guru Sri Guru Nanak Dev | Patrika News

सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ…

locationबड़वानीPublished: Nov 22, 2018 10:40:28 am

गुरु के जस गान करते हुए निकला नगर कीर्तन, प्रथमेश गुरु के प्रकाश पूरब पर सिख समाज कर रहा आयोजन

jaipur

guru nanak dev

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ…, गुरु के जसगान करते हुए बुधवार को सिख समाज द्वारा प्रथमेश गुरु श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पूरब पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुआई कर रहे पंज प्यारों की राह में फूल बरसे। वहीं समाज की महिलाएं हाथों में झाड़ू थाम सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते चल रही थी।
यहां से निकला कीर्तन
दोपहर करीब 1.30 बजे राजघाट रोड स्थित गुरुद्वारा से निकला कीर्तन पुराना कलेक्टोरेट, कचहरी रोड, एमजी रोड, देवीसिंह मार्ग, पालाबाजार, लक्ष्मी टॉकिज, झंडा चौक, तुलसीदास मार्ग होकर शाम गुरुद्वारा पहुंचा। मार्गों में जगह-जगह पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कीर्तन में आगे समाज के युवा पंच प्यारे की वेशभूषा में चल रहे थे। एक घुड़सवार समाज का युवा पताका थामे चल रहा था। वहीं समाजजन बैंड पर कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पीछे ट्रॉली पर गुरुग्रंथ साहिब की पालकी सज्जित थी। इसके पूर्व सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्रीअखंड पाठ व अन्य धार्मिक आयोजन हुए। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सहित समाज के घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
शबद कीर्तन से संगत हो रही निहाल
इस मौके पर सुबह 9.30 बजे से अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ। जबकि गुरुवार को सुबह 8 .15 से 11.30 बजे तक शबद कीर्तन होगा। इसमें भाई राजिंदरसिंघ इंदौर वालों के कीर्तनी जत्थे द्वारा संगत को निहाल किया जाएगा। दोपहर में गुरु का लंगर होगा। शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे गुरुद्वारा साहिब परिसर स्थित निशान साहिब का चोला बदला जाएगा। वहीं 9.30 से 12.30 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। इसके बाद शबद कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं दोपहर में समूह संगत की ओर से आयोजित गुरु का लंगर होगा। जबकि रात्रि में बाल कवि दरबार व शबद कीर्तन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो