scriptपुष्य नक्षत्र में खिलखिलाया बाजार, बिक्री हुई बेशुमार | Purchase made in Pushy Nakshatra | Patrika News

पुष्य नक्षत्र में खिलखिलाया बाजार, बिक्री हुई बेशुमार

locationबड़वानीPublished: Oct 14, 2017 11:47:33 am

पुष्य नक्षत्र में जमकर हुई खरीदी, शुभ मुहूर्त में घर ले गए सामान, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सराफा में हुआ अच्छा व्यापार, बाजार में धनतेरस पर दो

Purchase made in Pushy Nakshatra

Purchase made in Pushy Nakshatra

बड़वानी. दीपावली के सीजन में बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। दशहरे से लेकर दीपावली तक आने वाले शुभ मुहूर्तों में बाजार में ग्राहकी बढ़ी है। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र में जमकर खरीदी हुई। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में आए पुष्य नक्षत्र के कारण लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदी की। सबसे ज्यादा उठाव ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा बाजार में रहा। पुष्य नक्षत्र में करीब 5 से 7 करोड़ रुपए का व्यापार बाजार में हुआ है। तीन दिन बाद आने वाले धनतेरस के दिन भी बाजार में करोड़ों का व्यापार होने की संभावना है। धनतेरस के लिए लोगों ने वाहनों की बुकिंग भी शुरू करा दी है। वहीं, धनतेरस पर बर्तन बाजार में भी काफी उठाव रहेगा।


सबसे ज्यादा बूम ऑटोमोबाइल सेक्टर में रही
दीपावली पूर्व आए पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर खरीदी हुई। बहीखातों की खरीदी के लिए शुभ माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र पर अन्य वस्तुओं की खरीदी का प्रचलन भी बढ़ा है। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र पर सबसे ज्यादा बूम ऑटोमोबाइल सेक्टर में रही। शहर में विभिन्न दो पहिया वाहनों के शो-रूम्स पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दो पहिया वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर्सऔर खेती किसानी में काम आने वाले उपकरणों की भी अच्छी बिक्री रही।वहीं, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक में अच्छे कारोबार के साथ ही फर्नीचर, किराना, मावा, मिठाई व सजावटी सामान की भी अच्छी बिक्री रही।


अब धनतेरस की ग्राहकी पर नजर
शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र पर ग्राहकी अच्छी रहने से धनतेरस पर होने वाली खरीदी को लेकर बाजार में उम्मीदें बढ़ गई। व्यापारी धनतेरस पर पुष्य नक्षत्र से दो गुना अधिक ग्राहकी की उम्मीद लगा रहे है। पुष्प नक्षत्र पर सबसे ज्यादा रूझान लोगों का ऑटोमोबाइल पर रहा। शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि शुभमुहूर्त में विभिन्न बाइक शो-रूम से करीब 350 बाइक उठाई गई। करीब 20 टै्रक्टर्स की बिक्री हुई। लोगों ने ऑटोमोबाइल में धनतेरस के लिए अभी से बुकिंग भी शुरू कर दी है। आधुनिक युग में भी व्यापारियों के लिए बहीखातों का विशेष महत्व है। व्यापारी वर्ग पुष्प नक्षत्र में ही बहीखाते खरीदकर दीपावली पर पूजा-अर्चना के बाद बहीखाते आरंभ करता है। शुक्रवार को शुभमुहूर्त में व्यापारियों ने बहीखाते खरीदें। वहीं इलेक्ट्रॉनिक आयटम की खरीदी भी अच्छी रही। इस वर्ष एलसीडी टीवी, कम्प्यूटर, आई-फोन, लेपटॉप की मांग भी अधिक रही। इसके साथ ही सराफा बाजार सहित क्लॉथ मार्केट में भी अच्छी ग्राहकी रही।


यहां रही इतनी ग्राहकी
-100 बाइक्स, स्कूटर सरस्वती होंडा
-160 बाइक्स, स्कूटर हीरो शर्मा मोटर्स
-56 बाइक्स किसान बजाज
-3 बाइक्स महिंद्रा, 5 बाइक्स सुजुकी बिन्नी टे्रडर्स महिंद्रा
-11 बाइक्स इंदौर एजेंसी टीवीएस
-6 रोटावेटर, 3 काटी कटर बिन्नी ट्रेडर्स
-50 लाख का कारोबार सराफा में
-30 लाख किराना, मावा, मिठाई में
-10 ला,ख इलेक्ट्रॉनिक्स में
-5 लाख रुपए फर्नीचर में
नोट- आंकड़े दुकानदारों और डीलर्स से चर्चा के अनुसार।

बेटियां सजा रही हैं रंगों और भावनाओं से दीप
बड़वानी ञ्च पत्रिका. दीपावली हर्षोल्लास का पर्व है। साज-सज्जा का पर्व है। हम अपनी कला और अपनी भावनाओं के मिश्रण से रंग-बिरंगे दीप आपके लिए सजा रहे हैं। इनसे आपकी दीपावली इंद्रधनुषी बन सकेगी। ये बातें एसबीएन कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा संचालित की जा रही आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशिक्षक सोनिका पाटीदार और प्रीति गुलवानिया ने कही। प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता ने कार्यशाला का अवलोकन करते हुए कहा कि आपकी कला के नमूने देखकर प्रसन्नता हो रही है। पढ़ाई के साथ हुनर सीखना अधिक आवश्यक है। मुझे खुशी है कि कॅरियर सेल आपकी इस आवश्यकता की पूर्ति नित नई गतिविधियों के माध्यम से कर रहा है। इसमें इस समय दीपावली को ध्यान में रखते हुए कलात्मक दीप तैयार किए जा रहे हैं। दीपों की छटा देखते ही बनती है। दीप तैयार करने में प्रशिक्षकों सोनिका और प्रीति का साथ निभा रहे है। इसमें निशा केवट, खुशाली मालवीय, किरण वर्मा, अंतिम मौर्य, राकेश बर्मन, ज्योति कुमावत, वंदना कुमावत, कामिनी पाटीदार, भारती धार्वे, खुश्बू राठौर पूजा राठौड़, राहुल मालवीय और संजय सोलंकी का सहयोग मिल रहा है। डॉ. सुरेशचंद्र जैन ने आज दीपों का अवलोकन किया। वहीं एसबीएन कॉलेज में कॅरियर सेल द्वारा संचालित की जा रही अल्पावधि रोजगारोंमुखी रंगकर्म प्रशिक्षण कार्यशाला का जन भागीदारी अध्यक्ष राजेश पंडित ने अवलोकन किया। वहीं ‘सेफ दीपावली, हैप्पी दीपावलीÓ शीर्षक से नाटक का अभ्यास करा कर प्रथम प्रस्तुति कराई गई। प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्शन में किए गए आयोजन का संचालन राकेश बर्मन ने किया। आभार सोनिका पाटीदार ने माना। सहयोग किरण वर्मा, राहुल मालवीय, संजय सोलंकी, कामिनी पाटीदार ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो