scriptपंचमी से शुरू होगी गेहूं की समर्थन मूल्य खरीदी | Purchase of wheat support price will start from Panchami | Patrika News

पंचमी से शुरू होगी गेहूं की समर्थन मूल्य खरीदी

locationबड़वानीPublished: Mar 24, 2019 10:50:37 am

रंग पंचमी और स्थानीय अवकाश होने से पहले दिन किसानों के आने की संभावना कम

Purchase of wheat support price will start from Panchami

Purchase of wheat support price will start from Panchami

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां हो चुकी है। इसके लिए 11 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है और अधिकांश का ऑनलाइन सत्यापन भी हो चुका है। शासन द्वारा निर्धारित तिथि 25 मार्च को रंगपंचमी पर्व होने से खरीदी का श्रीगणेश 26 मार्च से होने की संभावना है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में रंग पर्व पंचमी पर ही मनाया जाता है। ऐसे में खरीदी केंद्रों पर गेहूं की आवक मुश्किल रहेगी।
जिलेभर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए है। दो दिन पूर्व ही कलेक्टर द्वारा कई केंद्रों का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार गेहूं बेचने के लिए गत वर्ष के मुकाबले किसानों ने पंजीयन में अधिक रुचि दिखाई है। इस बार 11 हजार 8 3 किसानों ने पंजीयन करवाया है। वहीं चना फसल के लिए 1220 किसानों ने पंजीयन करवाया है। जबकि गत वर्ष 9 हजार 330 किसानों ने पंजीयन करवाया था। 14 मार्च तक कुल 49 केंद्रों पर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया एप के माध्यम से ऑनलाइन हो रही है। जिसमें अधिकांश किसान सत्यापित हो चुके है। जिन किसानों के पंजीयन में आपत्ति आती हैं तो वे केंद्र पहुंचकर सत्यापन करवा सकते है। नागरिक आपूर्ति निगम के अनुसार केंद्र पर किसानों को किस दिन कितने क्ंिव. गेहूं बेचने ले जाना हैंए इसकी सारी जानकारियां भोपाल केंद्र से मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिलेगी।
तीन लाख क्ंिव. खरीदी का लक्ष्य
नागरिक आपूर्ति निगम के अनुसार इस बार जिले में 3 लाख क्ंिव. गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसानों से दो हजार रुपए प्रति क्ंिव. की दर से खरीदी की जाएगी। इसमें केंद्र शासन द्वारा 18 रुपए 40 पैसे सहित राज्य शासन द्वारा 16 0 रु. प्रोत्साहन राशि देगी। निर्धारित 25 मार्च से 24 मई तक खरीदी होगी। ज्ञात हो कि गत वर्ष खरीदी लक्ष्य से अधिक हुई थी। ढाई लाख क्ंिव. के लक्ष्य के विरुद्ध तीन लाख से अधिक क्ंिव. की खरीदी हुई थी।
36 .20 क्ंिव. रहेगा जिले में गेहूं का औसत उत्पादन
इस वर्ष जिले में रबी सीजन की फसलों की बोवनी 6 8 हजार 200 हेक्टेयर में हुई है। इसमें मुख्य रुप से गेहूं की 46 हजार 555 हेक्टेयर में बोवनी की गई है। वर्तमान में कई क्षेत्रों में खेतों में गेहूं पककर तैयार हो चुके हैंए तो कई जगह निकलने की स्थिति में है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार जिले में गेहूं का अनुमानित उत्पादन 36 क्ंिव. 20 किलो का रहेगा। जबकि चने का 15 क्ंिव. 77 किलो का रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो