मजदूरी करने जा रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के रहने वाले लोग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में गन्ने के खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे। इन मजदूरों के साथ इनका परिवार भी शामिल था। मरने वालों में बच्चे और महिला भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टैंपो में करीब 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। घायलों का धुले के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है।

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को सबसे पहले हादसे की जानकारी मिली। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को नदी से बाहर निकाला।

परिवार वालों से संपर्क
हादसा में मध्यप्रदेश के लोगों की मौत हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र की धुले पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने बडवानी जिले के स्थानीय प्रशासन से भी संपर्क करने की कोशिश की है। फिलहाल मरने वालों के नामों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि हाल ही में राजस्थान में भी एक सड़क हादसा हुआ था इस हादसे में बडवानी जिले के कई लोगों की मौत हो गई थी।