scriptसेंधवा में महिला को पीठ में गोली मार कर गला रेता, मौत | sendhwa Lady shot | Patrika News

सेंधवा में महिला को पीठ में गोली मार कर गला रेता, मौत

locationबड़वानीPublished: Oct 24, 2018 11:53:59 am

हत्या से फैली क्षेत्र में सनसनी, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका, पति ने कहा इंदौर में हूं, पुलिस को पति पर भी शक

sendhwa Lady shot

sendhwa Lady shot

बड़वानी से ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/सेंधवा. नगर के देवझिरी क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की पीठ पर गोली मार कर उसका गला रेता गया है। इस तरह किसी महिला की हत्या का ये संभवत: पहला मामला हैं, जिसमें इतनी निर्ममता बरती गई हो। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे इसी एंगल से देखकर जांच कर रही है। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति को भी शक के दायरे में लिया गया है, पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। हालांकि पति ने एक दिन पहले ही इंदौर जाने की बात कही है। बहरहाल पुलिस ने मामला कायम कर लिया और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी ओंकार सिंह कलेश ने भी मौका मुआयना किया।
पति पर लगाया हत्या का आरोप
नगर के देवझिरी क्षेत्र स्थित भगवती कॉलोनी अजय सिंह की पत्नी प्रियंका की हत्या कर दी गई। पुलिस को सुबह पांच बजे प्रियंका के जेठ अजीत सिंह पिता कपिलदेव सिंह ने हत्या की सूचना दी। सिटी थाना टीआई सुधीर दास, एएसआई एसएल पाटीदार, कमलेश संवानेर सहित अन्य अधिकारी पुलिस मौके पर पहुंचे। महिला की खून से सना शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करकेे शव कब्जे में लिया और एफएसएल टीम को बुलाया।टीम ने बारीकी से जांच कर सुराग तलाशने की कोशिश की है। इधर पुलिस ने प्रियंका के मायके वालों को भी जानकारी देती है। उसका मायका बिहार के पटना का है। ऐसे में उसके परिजन अभी नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि उसके परिजनों ने फोन पर बात करते हुए पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। महिला के परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। एडिशनल एसपी ओंकार सिंह कलेश ने भी मौका मुआयना किया। वह दोपहर करीब तीन बजे सेंधवा पहुंचे। पहले उन्होंने थाने में टीआई से पूरी जानकारी ली। इसके बाद शाम करीब छह बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रियंका के जेठ अजीत सिंह और उसकी पत्नी से भी पूछताछ की।
महिला के गले और पीठ पर गहरी चोट के निशान
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने पाया कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और महिला का चेहरा नीचे और शरीर करवट लिए हुए था।शव के चहरे, हाथ, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में खून ही खून लगा हुआ था।पलंग के पास दीवार पर भी खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने बताया की महिला की ह्त्या बेरहमी से ही गई है।प्रियंका की पीठ पर गोली लगने जैसा घाव भी जांच के दौरान सामने आया। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां कारतूस का एक खोल भी मिला है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
मकान दुकान में बाहर बंद कर दिए दरवाजे
अजीत सिंह ने पुलिस को बताया की उसका दूध का व्यवसाय है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज आवाज हुई तो उसकी पत्नी की नींद खुल गई। हमें लगा कि कोई सामान गिरा है। हम फिर से सो गए।इसके बाद सुबह 4 बजे फिर उठे जब बाहर आने लगे तो देखा दरवाजा बाहर से बंद है। इसके बाद अपने परिचित को फोन लगाकर बुलाया और उसने दरवाजा खोला। जब पड़ोस में सौतेले भाई अजय सिंह के घर देखा तो उसका भी दरवाजा बाहर से बंद नजर आया। नीचे उतरे तो किराएदार के दरवाजे पर बाहर से सरिया लगा हुआ मिला।ऐसे में शंका हुई तो अन्य लोगों को बुलाया। जब अजय सिंह का दरवाजा खोला तो उसकी सात साल की बेटी उन्नति रेाते हुए बाहर निकली।जब अंदर गए तो बेड पर प्रियंका की लाश पड़ी थी।
भाईयों में चल रहा है विवाद
पुलिस के मुताबिक अजीत सिंह अपने सौतेले भाई अजय पिता कपिलदेव सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दो माह पहले अजीत पर सिटी थाने में केस भी दर्ज हो चुका है।ुलिस ने बताया की मृतका प्रियंका का पति अजय पत्नी के साथ मारपीट करता था।प्रियंका ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी।
एक दिन पहले ही पति गया था इंदौर
पुलिस के लिए मामला उलझा हुआ हैं।क्योंकि प्रियंका के मायके वालों ने फोन पर पति पर शक जाहिर किया है। जबकि जांच में सामने आया कि वह एक दिन पहले ही इंदौर गया है।जेठ अजीत सिंह ने भी अपने भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अजय सिंह को सेंधवा आने को कहा। सूचना के करीब पांच घंटे बाद अजय इंदौर से सेंधवा पहुंचा।पुलिस ने उससे थाने में पूछताछ की। पुलिस ने पति के इंदौर स्थित घर सहित अन्य जानकारियां जुटाने के लिए टीम लगाई है।
रात करीब 12 बजे हुई हत्या
एफएसएल टीम और पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महिला का शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था।पुलिस अधिकारियों ने बताया की मौत के करीब 6 घंटे बाद शव अड़कना शुरू होता है। जब शव का निरीक्षण किया तो वह पूरी तरह अकड़ हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या रात करीब 12 से एक बजे के बीच की गई होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो