scriptकुछ माह पहले ही हुई थी शादी, एक साथ फांसी पर झूल गए नवविवाहित पति-पत्नी | Sendhwa Newly married husband wife Suicide Case | Patrika News

कुछ माह पहले ही हुई थी शादी, एक साथ फांसी पर झूल गए नवविवाहित पति-पत्नी

locationबड़वानीPublished: Jan 17, 2020 09:00:22 pm

Submitted by:

deepak deewan

एक साथ फांसी पर झूल गए नवविवाहित

Sendhwa Newly married husband wife Suicide Case

Sendhwa Newly married husband wife Suicide Case

सेंधवा. वरला थाना क्षेत्र के ग्राम धावड़ा के इमली फलिया में मातम छा गया। यहां एक परिवार बर्बाद हो गया। एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी दोनों ने एक साथ आत्महत्या की। दोनों ने रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गुुरुवार शाम को हुई घटना
घटना की जानकारी परिजन और ग्रामीणों को गुरुवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे के आसपास लगी। आत्महत्या के कारण अभी अज्ञात हैं। जानकारी के अनुसार धावड़ा के इमली फलिया में रहने वाले दिनेश पिता सायसिंह और सुनीता का कुछ माह पहले विवाह हुआ था। गुरुवार को दोनों ने अपने ही घर में लकड़ी की बल्ली पर रस्सी से फंदा बांधकर एक साथ फांसी लगा ली। दोनों के शवों को एकसाथ लटकते हुए परिजनों ने सबसे पहले देखा। घटना के समय परिजन घर में मौजूद नहीं थे।

इसकी सूचना शाम साढ़े 6 बजे वरला थाना प्रभारी एलएन मालवीय को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। टीआई मालवीय ने बताया कि घटना के बारे में ग्रामीणों और परिजन से पूछताछ की गई है। घटना के कारणों की जांच की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो