scriptविधानसभा चुनाव : कुर्सी की चाह में मीलों दौड़ भाग कर रहे प्रत्याशी | The candidates for the victory in the assembly elections | Patrika News

विधानसभा चुनाव : कुर्सी की चाह में मीलों दौड़ भाग कर रहे प्रत्याशी

locationबड़वानीPublished: Nov 19, 2018 10:32:39 am

रोजाना कई किमी का हो रहा सफर, 15 से 20 किमी चल रहे पैदल, चुनाव व्यस्तता में भी रख रहे स्वास्थ्य का ख्याल, घर से टिफिन लेकर निकल रहे, सुबह 6 बजे से रात 11-12 बजे तक चल रहा जनसंपर्क

Nagaur latest election news in hindi

Rajasthan Assembly Election 2018

पत्रिका ग्राउंड रिपोर्ट : मनीष अरोरा
ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत के लिए प्रत्येक प्रत्याशी दिन-रात एक किए हुए हैं। कुर्सी की चाह में हर प्रत्याशी मीलों दूर तक भागदौड़ करता नजर आ रहा है। प्रत्येक प्रत्याशी रोजाना कई किमी तो वाहन से सफर कर रहे हैं। साथ ही रोजाना 15 से 20 किमी तक पैदल भी चल रहे है। चुनावी व्यस्तता में भी प्रत्याशी अपनी सेहत का ख्याल रख रहा है। कोई कार्यकर्ता के यहां भोजन कर रहा है, तो कोईअपने घर से हल्का फुल्का भोजन टिफिन में लेकर निकल रहा है। सुबह भोर के साथ शुरू हो रही नेताओं की भागदौड़ देर रात तक खत्म हो रही है। चुनावी मौसम में प्रत्याशी 18 घंटे तक काम और पांच घंटे आराम कर पा रहे हैं।
बड़वानी विधानसभा :
कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल :
रमेश पटेल का दिन शुरू होता है सुबह 5.30 बजे से। वे सुबह उठकर नित्यकर्म, स्नान पूजा आदि निपटाकर हल्का नाश्ता कर सुबह 6.15 बजे घर से निकल रहे है। वे रोजाना करीब 40 से 50 किमी तक वाहन से सफर कर रहे है। साथ ही गांवों में जनसंपर्क के दौरान वे करीब 15 पंचायतों में 10 से 12 किमी पैदल चलकर रोजाना 3 हजार से ज्यादा लोगों से मिल रहे है। आगे ये सफर और भी लंबा होगा, क्योकि उनकी विधानसभा में अंतिम गांव 110 किमी दूर तक बसा हुआ है। रात में जनसंपर्क खत्म होने का समय तय नहीं है। कभी रात के 11 तो कभी 12.30 भी बज रहे है।
भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल :
प्रेमसिंह पटेल का दिन शुरू होता है सुबह 7 बजे से। सब कामों से निपटकर वे सुबह 8.30 बजे चुनाव प्रचार के लिए निकलते है। विधानसभा क्षेत्र लंबा होने से वे रोजाना 50 से 60 किमी का सफर वाहन से करते हुए करीब 12 से 14 गांवों के बेडिय़ों, फल्यों में 15 से 20 किमी पैदल चलकर ढाई से 3 हजार लोगों से मिल रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान भोजन का समय नहीं होने से वे सुबह घर से निकलते वक्त ही भोजन करके निकल रहे है।रात में घर पहुंचने का समय भी फिक्स नहीं है। रात में चुनावी सभाओं को निपटाते हुए करीब 12 बजे तक वे घर पहुंच पा रहे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी राजन मंडलोई :
राजन मंडलोई का दिन सुबह 6 बजे से शुरू हो रहा है। वे सुबह जल्दी उठकर हल्का फुल्का नाश्ता करके घर से टिफिन लेकर निकलते है। रोजाना वे भी 40 से 55 किमी का सफर वाहन से तय कर रहे है। इस दौरान वे करीब 12 से 15 गांवों में पहुंच रहे है। जनसंपर्क के दौरान वे 15 किमी तक पैदल चल रहे है। इस दौरान प्रत्येक गांव में करीब 250 से 300 ग्रामीणों से मिलते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। निर्दलीय प्रत्याशी होने से उन्हें अपने लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ रही है। रात में सभा वगैरहा निपटाते हुए करीब 11 से 12 बजे तक उनकी वापसी होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो