scriptसाल दर साल जिले में गिरता जा रहा है अपराधों का ग्रॉफ | The crime of crime is falling in the district | Patrika News

साल दर साल जिले में गिरता जा रहा है अपराधों का ग्रॉफ

locationबड़वानीPublished: Dec 22, 2018 11:25:38 am

अपराधों पर लग रहा है अंकुश, बीते साल की तुलना में आई गिरावट, अंधे कत्लों के खुलासे में पुलिस रही अव्वल, लूट के मामले भी हुए ट्रेस

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों का हौंसले पस्त हो रहे हैं। हालांकि हत्या के मामलों में इस साल जिले में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 में हत्या के 14 मामले दर्ज थे। वहीं 2018 में एक मामला बढ़कर 15 मामले हत्या के हुए हैं। वहीं जो अपराध घटित हो रहे हैं, उनमें भी पुलिस ने अधिकांश मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला अपराधों के मामलों में भी कमी आई है। महिला अपराधों का ग्राफ भी पिछलेे साल की तुलना में इस वर्ष कम हुआ है। अन्य अपराधिक मामलों को देखें तो उनमें भी काफी हद तक गिरावट हो रही है। घटित होने वाले अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभाग लगातार धरपकड़ कर रही है। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
अंधे कत्लों के खुलासों में भी पुलिस सक्रिय
जिले में हत्या के मामलों को देखें तो इनमें अधिकांश मामले अंधे कत्ल के इस साल सामने आए हैं। इनके खुलासे करने में भी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है। इस साल अंधे कत्ल के 19 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से पुलिस ने 17 मामलों के खुलासे कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं पिछले साल के पेंडिंग 3 मामलों में भी पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। अभी अंधे कत्ल के दो मामले ऐसे हैं, जिनमें पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। उन मामलों को भी जल्द सुलझाने की बात पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं।
स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी का बढ़ा ग्राफ
एडिशनल एसपी ओंकारसिंह कलेश ने बताया कि इस साल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी का ग्राफ भी पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। इस साल पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में 478 स्थाई वारंटों में से 226 की तामिली कराई गई है। जो करीब 50 प्रतिशत तक है। वहीं गिरफ्तारी वारंटियों की संख्या 28 01 हैं, जिनमें से 2294 तामिल हुए हैं। इनका प्रतिशत देखेें तो करीब 8 3 प्रतिशत है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
ऐसा है अपराधों का ग्राफ
अपराध -2017 -2018 कमी प्रतिशत में
हत्या का प्रयास -15 -9 40 प्रतिशत
डकैती -2 -1 50 प्रतिशत
बलवा -19 -8 57 प्रतिशत
अपहरण -60 -41 32 प्रतिशत
चोरी -130 -70 54 प्रतिशत
महिला अपराधों में भी आई कमी
अपराध -2017 -2018 -कमी प्रतिशत में
हत्या का प्रयास -7 -1 -86 प्रतिशत
अपहरण -46 -40 -14 प्रतिशत
बलात्कार -112 -77 -32 प्रतिशत
304 बी -6 -1 -86 प्रतिशत
498 ए -28 -16 -43 प्रतिशत छेड़छाड़ -103 – 6 8 – 46 प्रतिशत
अन्य भादवि मामले -573 – 397 -31 प्रतिशत
वर्जन…
वर्ष 2016 की तुलना में 2017 में अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ गया था। इस साल हम अपराधों पर नकेल कसने में तत्पर रहे हैं। आगे भी प्रयास रहेगा कि अपराधों को नियंत्रित रखा जाए।
-विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक बड़वानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो