scriptभगवान आदिनाथ की हुई शांतिधारा, अभिषेक | The event took place in Bawangaja | Patrika News

भगवान आदिनाथ की हुई शांतिधारा, अभिषेक

locationबड़वानीPublished: Mar 16, 2019 10:32:08 am

विश्व शांति के लिए चल रहा 64 मंडलीय महामंडल विधान, सिद्ध क्षेत्र में जैन संतों के सानिध्य में बह रह धर्म की गंगा

The event took place in Bawangaja

The event took place in Bawangaja

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में विश्व शांति के लिए 64 मंडलीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। यहां मुनिश्री विराटसागरजी महाराज और प्रमाण सागरजी महाराज के सानिध्य में धर्म की गंगा बह रही है। 13 मार्च से आरंभ हुआ महामंडल विधान का आयोजन 21 मार्चतक किया जाएगा। महामंडल विधान के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान आदिनाथ सहित 24 तीर्थंकरों का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन हुआ।
शुक्रवार सुबह 6.15 बजे मुनियों के सानिध्य में मंगलाष्टक, सरलीकरण का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भगवान की शांतिधारा और अभिषेक किया गया। दोपहर में विधान आरंभ हुआ जो शाम तक चला। शाम को मुनिश्री विराटसागरजी महाराज द्वारा प्रतिक्रमण कराया गया। इसके बाद मुनिश्री ने यहां आए श्रद्धालुओं की शंका का समाधान किया। शाम 7.30 बजे महाआरती और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इसके बाद रात्रि 8 बजे आरती हुई। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि महामंडल विधान का आयोजन पहली बार सिद्धक्षेत्र बावनगजा में हो रहा है। जिसमें सभी 64 मंडलों (मंदिरजी) को शामिल किया गया है। आयोजन में देश और विदेश से भी श्रद्धालु सिद्ध क्षेत्र पहुंच रहे है। विधान पूजन का सीधा प्रसारण भी धार्मिक चैनलों के माध्यम से दुनियाभर के 146 देशों में दिखाया जा रहा है।

बावनगजा के पीछे पहाडिय़ों में लगी आग
बड़वानी. क्षेत्र के बावनगजा तीर्थ के पीछे स्थित पहाडिय़ों में शुक्रवार दोपहर अचानक सूखी घास ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग 15 से 20 हेक्टेयर तक फैल गई। सूचना मिलते ही बड़वानी-पाटी का वन अमला मौके पर पहुंचा और पहाड़ी पर पहुंचकर आग बुझाना शुरु की। इस दौरान मौके फायर वाहन भी पहुंचा, लेकिन पहाड़ी तक नहीं पहुंच सका। जानकारी के अनुसार बावनगजा चूलगिरि के पीछे की ओर अंजराड़ा की पहाडिय़ों पर जंगल में तेजी से आग फैली। 25 से 30 वनकर्मियों द्वारा रात्रि 8 .30 बजे तक काबू पाया गया। इस दौरान वन्य प्राणियों सहित जनहानि की सूचना नहीं है। साथ ही पहाड़ी पर खेत-खलिहान भी नहीं थे। मौके पर विभाग के एसडीओ एमएस मौर्य व रेंजर विजय सिंह मौर्य सहित स्टॉफ उपस्थित रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो