scriptयुवक ने कनपटी पर खुद को मारी गोली, कारण जान रह जाएंगे दंग | The young man shot himself in the head | Patrika News

युवक ने कनपटी पर खुद को मारी गोली, कारण जान रह जाएंगे दंग

locationबड़वानीPublished: May 30, 2020 03:40:12 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

– गंभीर अवस्था में किया इंदौर रेफर, हालत नाजुक- परिजन कर्ज से परेशान होने की कर रहे हैं बात
 

firing.jpg

,,

बड़वानी. शहर के सेगांव में एक युवक ने अपने ससुराल पहुंच खुद की कनपटी पर पिस्टल रखी और गोली मार ली। गोली लगने के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। गंभीर हालत होने से यहां से इंदौर रेफर किया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक जिले के ग्राम बालकुआं का निवासी है। घटना के समय उसके ससुराल वाले भी बालकुंआ में थे।

पुलिस ने बताया कि संतोष गेहलोत (35) ने देशी पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जानकारी के अनुसार संतोष बालकुआं में दवाई दुकान संचालित करता है, उस पर कर्ज की बात सामने आई है। संतोष के भाई किशोर गेहलोत ने पुलिस को पूछताछ में ये बात कही है। परिजनों ने बताया कि युवक के दो लड़के व एक लड़की है। पुलिस ने जिला अस्पताल और सेगांव स्थित मकान में पहुंचकर मुआयना किया। मकान के अंदर से देशी पिस्तौल, एक चला हुआ कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। युवक के कनपटी पर गोली मारने की जानकारी मिलने पर विधायक प्रेमसिंह पटेल भी उसे देखने अस्पताल पहुंचे थे। विधायक ने यहां युवक के परिजनों से चर्चा की।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मार ली गोली
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह संतोष अपने घर से दवाई दुकान पर जाने को बोलकर निकला था। इस दौरान शहर के सेगांव स्थित उसके ससुराल वाले भी बालकुआं में थे। वह ससुराल के मकान की चाबी लेकर आया था। सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी का भाई घर आया तो अंदर से दरवाजा लगा था। उसने जीजा संतोष को आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए। संतोष के साले ने लात मारकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान संतोष के हाथ में देशी पिस्तौल थी। उसने उसी वक्त पिस्तौल अपनी कनपटी पर रखकर चला दी। उसे घायल अवस्था में परिजन व अन्य नगर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, वहां से जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल के डॉ. राजेश जैन ने बताया कि युवक ने कनपटी पर गोली मारी है। उसकी हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया गया। अस्पताल में युवक के परिजनों-परिचितों सहित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मामले की कर रहे हैं जांच
कोतवाली के एएसआई लखनसिंह बघेल ने बताया कि बालकुआं निवासी युवक ने सेगांव स्थित अपने ससुराल में सिर पर गोली मार ली। उसे जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया है। मौके से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक पर कर्ज होने की भी बात का पता चला है। अभी परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। मामला जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो