scriptचोरों ने अंजड़ साख संस्था को बनाया निशाना | Thieves target Anjad Sakha institution | Patrika News

चोरों ने अंजड़ साख संस्था को बनाया निशाना

locationबड़वानीPublished: Jan 15, 2019 07:37:42 pm

7 लाख रुपए नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने मौके पर पहुंच की पड़ताल

Thieves target Anjad Sakha institution

Thieves target Anjad Sakha institution

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/अंजड़. जटाशंकरी चौक स्थित संचय सेवा साख संस्था में सोमवार रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर संस्था के लॉकर में रखे 7 लाख 50 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह 6 बजे साख संस्था का शटर खुला देखकर स्थानीय रहवासियों ने समीप में निवासरत रोहित आवल्या को वारदात की सूचना दी। रोहित आवल्या ने घटना स्थल पर जाकर देखा, जहां लॉकर टूटा पड़ा था। आवल्या ने घटना कि सूचना संस्था अध्यक्ष रूपेश पाटीदार को दी। घटना की जानकारी सभी सदस्यों को देकर स्थिति से अवगत कराया। उसके बाद स्थानीय पुलिस थाने पर इसकी सूचना दी गई। जिस अंजड़ पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर पड़ताल की।
अंजड़ पुलिस के थाना इंचार्ज प्रभारी एसआई सुभाष सुल्या एवं एएसआई केआर भालसे ने बताया कि साख संस्था संचालकों के अनुसार संस्था के अंदर घुस कर लॉकर का ताला तोड़ कर उसमें रखे कोई अज्ञात व्यक्ति 7 लाख 50 हजार रुपए नकदी चोरी कर के ले गया। संस्था के रूपेश डाबरिया ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अधिकारियों ने ये चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफॉश किया जाएगा। इसके लिए इंचार्ज थाना प्रभारी सुभाष सुल्या के नेतृत्व में एक टीम का गठन गया है। इसमें केआर भालसे, उप निरीक्षक अशोक अहिरवार, प्रधान आरक्षक प्रशांत व आरक्षक विनोद मीणा शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो