scriptये देखे कैसे कर रहे यातायात नियम का उल्लंघन | Traffic rules are not being followed | Patrika News

ये देखे कैसे कर रहे यातायात नियम का उल्लंघन

locationबड़वानीPublished: Jan 21, 2020 11:17:47 am

Submitted by:

vishal yadav

बिगड़ रहा बड़वानी शहर का यातायात, समझाइश के बाद भी नहीं सुधरे हालात, यातायात पुलिस ने एक हफ्ते तक चलाया नियमों की जानकारी देने का अभियान, नियमों के पालन करने में लोगों का नहीं ध्यान, मुख्य बाजार में रोड पर खड़े करते हैं वाहन

Traffic rules are not being followed

Traffic rules are not being followed

बड़वानी. शहर में यातायात के हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं। लोग नियमों की परवाह नहीं करते और एक बाईक पर तीन से चार सवारियां बैठा कर ले जाती हैं। इतना ही नहीं सुबह के समय तो शहर के बीचोंबीच से मजूदरों को लोडेड वाहनों में ठूंसठूंस कर ढोया जा रहा है। शहर में अधिकांश लोग जो बाईक सवार हैं, वे हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। नियमों को तांक पर रख वाहन चालक मनमाने ढंग से सड़कों पर वाहनों को सरपट दौड़ते आसानी से देखे जा सकते हैं। उसके बाद भी यातायात विभाग द्वारा इन पर नकेल कसने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यातायात पुलिस नियमों का पालन कराने में नाकाम ही नजर आ रही है। पिछले हफ्त यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए पूरे सप्ताह जागरूक किया। इसका कोई असर यहां दिखाई नहीं दे रहा है। लोग बेधड़क नियमों को तोड़ते हुए वाहनों को दौड़ रहे हैं।

मुख्य बाजार क्षेत्र में हैं बूरे हाल
शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के झंडा चौक, रणजीत चौक, एमजी रोड, कचहरी रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां प्रतिदिन वाहन गुत्थमगुत्था होते रहते हैं। इससे कई बार जाम लगने की स्थिति भी निर्मित होती है। इसके अलावा दुकानों के सामने खड़े वाहनों के कारण भी बार-बार जाम लगता है। इससे वाहन चालकों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर भी यातायात पुलिस का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इससे आम जनता त्रस्त आ चुकी है।
लोडिंग वाहनों में ढोते हैं मजदूर
शहर में प्रतिदिन लोडिंग वाहनों से मजदूरों को ढोते हुए देखा जा सकता है। पाटी और सिलावद क्षेत्र से मजदूरों को प्रतिदिन इन वाहनों में भरकर ले जाया और लाया जाता है। इन लोडिंग वाहनों में क्षमता से अधिक मजदूरों को भरकर ले जाया जा रहा है, जिस पर न तो यातायात विभाग का कोई ध्यान है और न ही आरटीओ से कोई कार्रवाई हो रही है। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसे होने की संभावना भी बनी हुई है। पूर्व में कई बार ऐसे हादसे हो भी चुके हैं। उसके बाद भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जब कभी हादसा होता है तो दिखावे की कार्रवाई कर जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विभाग दे रहा है सिर्फ चालान बनाने पर ध्यान
एक तरफ तो लोग नियमों को तोड़ रहे हैं और दूसरी तरफ यातायात पुलिस सिर्फ चालानी कार्रवाई पर ही ध्यान दे रही है। शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। उसे सुधारने पर यातायात पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में आमजनों को इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्जन…
हम निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। नियमों का पालन करने के लिए लोगों को भी समझाईश दे रहे हैं। जल्द ही मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को देखेंगे। उसमें सुधार किया जाएगा।
करणसिंह रावत, यातायात प्रभारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो