scriptमहाराव शेखाजी की जयंती पर 174 प्रतिभाओं का सम्मान | 174 talents honored on Maharao Shekhaji's birth anniversary | Patrika News
बस्सी

महाराव शेखाजी की जयंती पर 174 प्रतिभाओं का सम्मान

युवाओं ने निकाली बाइक रैली

बस्सीOct 09, 2019 / 02:47 pm

Satya

sp

महाराव शेखाजी की जयंती पर 174 प्रतिभाओं का सम्मान

महाराव शेखाजी की जयंती पर 174 प्रतिभाओं का सम्मान


शाहपुरा/अमरसर।

अमरसर कस्बे के महाराव शेखागढ में महाराव शेखाजी की 586 वीं जयंती पर सर्व समाज की 174 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व श्रीमाधोपुर विद्यायक दीपेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व संस्थान अध्यक्ष पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपेन्द्र सिंह ने कहा की अमरसरवाटी क्षेत्र के ग्राम अमरसर में ऐसे महान पुरुष का जन्म होना एक गौरव की बात है। जिन्होंने शेखावाटी ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना परचम लहराया।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने कहा की महाराव शेखाजी एक महान पुरूष थे। उन्होंने शेखावत समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के मानव कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य किए थे। नारी सम्मान में नारी सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। इसलिए सर्व समाज को ही महाराव शेखाजी के आदर्शों पर चल कर आगे बढना चाहिए।
शिक्षाविद मानसिंह ने कहा की युवा पीढी को मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढना होगा, तब जाकर समाज व देश आगे बढेगा। विजेन्द्र सिंह ने कहा की युवाओं को सामाजिक कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने पर ही समाज का उत्थान हो सकता है। सम्पत सिंह दिवराला ने सर्व समाज से आगे आकर आरक्षण के लिए संघर्ष करने की अपील की।

इस दौरान शाहपुरा ठिकाना से महारानी भुवनेश्वरी देवी, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, जालमसिंह, देहात अध्यक्ष हरिसिंह खेलणा, गोरधन सिंह, विजय सिंह, सरपंच ओम प्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष गोरधन ङ्क्षसह दिवराला, अमरसिंह राडावास, मानसिंह पिथलपुर सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

इससे पहले अतिथियों ने महाराव शेखाजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्लवित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अमरसर बस स्टेण्ड पर अमरसर सरपंच ओम प्रकाश सैनी, नायन सरपंच महेश चन्द शर्मा, मुरलीपुरा सरपंच प्रतिनिधि शीश राम कलवानिया, मंडल अध्यक्ष छाजू राम सैनी, पूर्व जिला पार्षद प्रभु दयाल सैनी, पूर्व सरपंच कैलाश मोदी, पूर्व सरपंच हनुमान सैनी, पवन व्यास सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओ द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
351 युवाओं ने निकाली बाइक रैली

इस दौरान विजेन्द्र सिंह पिथलपुर, जयपाल सिंगाोद, खेजरोली मंडल व सिंगोद मंडल से युवाओं ने 351 मोटरसाइकिलों से अमरसर कस्बे के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार होते हुए महाराव शेखागढ पहुंची। जहां ग्रामीणों व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण व राजपूत समाज के लोग उपस्थित थे

174 प्रतिभाओं का किया सम्मान

इसके बाद अमरसर कस्बे के महाराव शेखागढ में आयोजित महाराव शेखा जंयती समारोह में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह व अतिथियों ने सर्व समाज के नव निवार्चित आईएएस, आरएएस , चिकित्सक, इंजीनियर व उत्कृष्ट कार्य करने वाले, प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित कुल 351 लोगों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो