scriptकिर्गिस्तान में राजस्थान के 300 विद्यार्थी,150 देश प्रभावित | 300 students of Rajasthan in Corona Kyrgyzstan | Patrika News

किर्गिस्तान में राजस्थान के 300 विद्यार्थी,150 देश प्रभावित

locationबस्सीPublished: Mar 25, 2020 01:40:16 am

Submitted by:

vinod sharma

वहां लोग कर रहे लॉक डाउन का पूरा पालन, छात्रों को परेशानी नहीं

किर्गिस्तान में राजस्थान के 300 विद्यार्थी

किर्गिस्तान में राजस्थान के 300 विद्यार्थी

आमेर (अचरोल)। कोरोनो को लेकर भारत ही नहीं दुनिया भर के 150 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। कई देशों में केस मिलने तथा इसके चलते हो रही मौतों के बढ़ते आंकड़ों से सभी परेशान हैं। इसी के चलते कई देशों में लॉक डाउन किया गया है। वहां लोग घरों में कैद है। कई देशों में भारतवासी फंसे हुए हैं। अचरोल निवासी विकास यादव ने बताया कि जयपुर जिले के करीब 100 से अधिक छात्र हैं। वहीं राजस्थान के 300 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। विकास ने बताया कि लॉकडाउन में इमरजेंसी सेवा के अलावा सब बंद है। सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था की है।

ऑनलाइन खबरों से लेते हैं देश की जानकारी :

 विकास, अजय ने बताया देश में कोरोना की हालात जानने के लिए सभी छात्र ऑनलाइन खबरों पर निर्भर हैं। इससे क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। परिवार के लोगो से वीडियो कॉल के जरिये अपनी स्थिति के बारे में बताते हैं। खाने पीने की परेशानी नहीं : विकास ने बताया यहां राजस्थानी छात्रों को कोई परेशानी नहीं है। लॉक डाउन के चलते कोई बाहर नहीं आ सकता है। खाने पीने की समस्या नहीं होने से परेशानी नहीं है।
जयपुर के करीब 1 दर्जन से छात्र

किर्गिस्तान में जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 1 दर्जन से अधिक छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गए हैं। ये अचरोल, मानपुरा माचैड़ी, लाडीपुरा, अर्जुनपुरा, चारणवास, सालड़वास, सुंदरपुरा के युवा हैं। छात्रों ने बताया हवाई यात्रा बंद होने के कारण सभी फ्लाइट बंद हैं। इसके चलते हम घर नहीं आ सकते। हालांकि यहां कोई समस्या नहीं है। माता-पिता और परिवारजनों की फिक्र है। हम परिवारजनों को पत्रिका के माध्यम से ये संदेश देना चाहते हैं कि हम सुरक्षित हैं।
यहां से सीखें भारतीय
विकास व अजय ने बताया कि लॉक डाउन के बाद भी भारत में कुछ लोग लापरवाही कर खुद और परिवार की जान खतरे में डाल रहे हैं। यहां लॉकडाउन का पालन लोग बिना किसी दबाव के कर रहे हैं। भारत के लोगो को यहां के लोगों से सीख लेने की आवश्यकता है। यही कारण है कि पिछले दो दिन से कोरोना का कोई केस नहीं आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो