script

यहां जैन मंदिर में होगा वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव

locationबस्सीPublished: Nov 22, 2020 10:17:58 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

श्री सुपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राष्ट्र संत गणाचार्य विरागसागर महाराज की सुविज्ञ शिष्या भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिकारत्न विज्ञाश्री के सान्निध्य में होगा आयोजन

यहां जैन मंदिर में होगा वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव

यहां जैन मंदिर में होगा वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव

मोजमाबाद। पंचायत समिति मुख्यालय मोजमाबाद में श्री सुपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राष्ट्र संत गणाचार्य विरागसागर महाराज की सुविज्ञ शिष्या भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी संघ के सान्निध्य में सकल दिगंबर जैन समाज मोजमाबाद के सहयोग से 25-26 नवंबर को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।
समाजसेवी हरिशंकर सोगानी एवं अविनाश ठोलिया तथा पन्नालाल जैन धमाना ने जैन गजट संवाददाता राजाबाबु गोधा फागी को अवगत कराया कि आर्यिकाश्री का 24 नवंबर को कस्बे में ससंघ मंगल प्रवेश होगा।
यह होंगे कार्यक्रम
25 नवंबर को प्रात:7 बजे श्री जी का नित्याभिषेक, देवाज्ञा, गुरु आज्ञा, प्रात: 8 बजे घट यात्रा एवं वेदी शुद्धि, 9 बजे ध्वजारोहण, 12 बजे सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, यागमंडल विधान, दोपहर 3 बजे गुरु मां के प्रवचन, सांयकाल 6 बजे आनंद यात्रा, महा आरती एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
नवीन वेदी में मूर्तियां विराजमान होगी
26 नवंबर को प्रात: 9 बजे विभिन्न मंत्रोच्चारणों के द्वारा नवीन वेदी में मूर्तियां विराजमान होगी। उक्त मूर्तियां प्रतिष्ठाचार्य पंडित मनोज टौकवालों के दिशा निर्देश में विराजमान होगी। 27 नवंबर को त्रय आर्यिकाओं का चतुर्थ दीक्षा दिवस मनाने साथ कार्यक्रम का समापन होगा। फुलेरा शहर में 2 दिसंबर को आर्यिका श्री का पिच्छिका परिवर्तन समारोह के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो