script

बाबा श्याम के दर पर निशान पदयात्रा

locationबस्सीPublished: Feb 28, 2020 12:21:26 am

Submitted by:

Gourishankar Jodha

नवनिर्मित बाबा श्याम मंदिर में आज होगी मूर्ति स्थापना: आस्था व श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

बाबा श्याम के दर पर निशान पदयात्रा

बाबा श्याम के दर पर निशान पदयात्रा

अजीतगढ़।  मन में आस्था व श्रद्धा का उमड़ता सैलाब और बैंड बाजे की सुमधुर स्वलहरियों के साथ हाथो में निशान उठाए बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान क्षेत्र। गुरुवार को अजीतगढ़ की श्याम बगीची में नवनिर्मित बाबा श्याम के मंदिर से निकाली गई निशान पदयात्रा व शोभायात्रा के दौरान ऐसा ही नजारा था। मूर्ति को नगर भ्रमण भी कराया। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निकाली गई निशान शोभायात्रा में आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा श्याम के नवनिर्मित मंदिर में पंडितों की ओर से पूजा अर्चना के बाद निशान यात्रा निकाली गई।
निशान यात्रा श्याम मंदिर से रवाना होकर अमरसर रोड, चौमूं तिराहा, न्यू मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का ग्राम पंचायत सहित कस्बे में जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुक्रवार को त्रिवेणीधाम के संत रामरिछपाल दास के सानिध्य में मूर्ति स्थापना व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। रात्री को भजन संध्या का आयोजन भी होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
निशान पद यात्रा निकाली
शाहपुरा। कस्बे की सखी महिला मंडल की महिलाओं और वार्ड १४ की अन्य श्रद्धालुओं ने गुरुवार को डीजे के साथ निशान पद यात्रा निकाली। निशान पद यात्रा दिल्ली रोड स्थित शिव मंदिर से रवाना होकर श्याम मंदिर पहुंची। जिसमें 101 महिला श्रद्धालु शािमल हुई। श्याम मन्दिर पहुंच निशान चढ़ाए। कृष्ण -राधा की सजीव झांकी सजाई गई। सखी महिला मंडल की अंजू अलग व सारिका मामोडिय़ा ने बताया कि मंडल की ओर से यह पहली पदयात्रा निकाली गई है। मंडल की ओर से मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड किया जाएगा। पदयात्रा में उषा दीवाना, मंजू अलग, निर्मला अग्रवाल, शीला शर्मा, शारदा शर्मा, शीला खंडेलवाल मौजूद रही।
भगवान श्रीकृष्ण व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा आज-कोटपूतली. यहां लेक हाउस के समीप दुर्गा माता मन्दिर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण व शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले हवन होगा। रामनिवास चौधरी परिवार की ओर से दुर्गा माता मन्दिर का नवीनीकरण तथा मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए हॉल का निर्माण कराया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। पं. लक्ष्मीकांत शर्मा की अगुवाई में प्रतिमाओं का अन्न व जल से अभिषेक किया। मंदिर में गुरुवार रात सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ। पं. योगेश शर्मा, हरीराम, सियाराम, रतनलाल व अनूप बंसल आदि उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो